प्रकाश झा ने शुरू किया राजनीति 2 और गंगाजल 3 पर काम, सीक्वल में नहीं होंगे अजय देवगन-रणबीर कपूर!

प्रकाश झा ने कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसमें कुछ कल्ट क्लासिक भी बन गई हैं। इसमें गंगाजल और राजनीति का नाम शामिल है। राजनीति में जहां रणबीर कपूर थे। वहीं, गंगाजल में अजय देवगन थे। हालांकि गंगाजल का सीक्वल भी आ चुका है। इसमें प्रियंका चोपड़ा थीं। अब एक इंटरव्यू में प्रकाश ने गंगाजल 3 और राजनीति 2 पर बात की है।

मिड डे ने एक इंटरव्यू में प्रकाश से गंगाजल 3, अजय देवगन के साथ और राजनीति 2 रणबीर कपूर के साथ बनाने का प्लान पूछा गया। इसके जवाब में प्रकाश ने कहा, फिलहाल मैं कास्ट को रिपीट करने के बारे में कुछ कह नहीं सकता। अच्छे एक्टर्स कई हैं, जिन्हें टैलेंट एजेंसिया मैनेज करती हैं। अभी एक्टर्स खुद तय नहीं करते हैं। पहले हम डायरेक्टर्स एक्टर्स से सीधे मिल लेते थे। उन्हें फिल्म की कहानी सुनाते और काम करने के लिए मना लिया करते थे। लेकिन आपको अब मैनेजमेंट के लेवल से होते हुए एक्टर्स तक पहुंचना पड़ना है।

Prakash Jha will make sequels of Gangajal and Raajneeti without Ajay Devgan and Ranbir Kapoor

दोनों के टच में नहीं हूं
प्रकाश ने आगे कहा, अजय और रणबीर दोनों ही अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिज़ी हैं। फिलहाल मैं दोनों के टच में नहीं हूं। कोई प्रोजेक्ट हुआ तो मैं कॉन्टैक्ट करूंगा। गंगाजल 3 की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है और इसे धर्मक्षेत्र नाम दिया गया है। ये पुलिस फोर्स और पुलिस वालों की जिंदगी में होने वाली उथल-पुथल पर बेस्ड होगी। हालांकि ये गंगाजल का एक्सटेंशन तो नहीं है। ये एक हेड कॉन्सटेबल की कहानी होगी।

राजनीति का सीक्वल होगा एक्सटेंशन
राजनीति के सीक्वल के बारे में प्रकाश ने कहा, ये फिल्म पहले पार्ट का ही एक्सटेंशन होगा। समर प्रताप (ये किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था) का किरदार वापस विदेश चला जएगा। लेकिन कहानी में होगा,फिलहाल अभी इसकी स्टोरी लिख रहे हैं। खैर, अभी इन दोनों ही फिल्मों की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। देखना ये भी है कि इन सीक्वल में एक्टर्स रिपीट होते हैं या फिर किसी नए चेहरे को लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+