करोड़ों कमाने वाले प्रभास किराए के घर पर रहने को हुए मजबूर, जानें ऐसा क्या हुआ उनके साथ
Prabhas: साउथ के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कल्की 2898 एडी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लोग इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग इस समय लंदन में चल रही है, जिस वजह से प्रभास पिछले काफी दिनों से लंदन में ही रह रहे हैं।
लंदन में चल रही है प्रभास की फिल्म की शूटिंग
खबर है कि प्रभास को फिल्म की शूटिंग की वजह से लंदन में किराए का घर लेना पड़ा है। फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद वह रिलैक्स होने के लिए लंदन के घर में जाते हैं। प्रभास का ये किराए का घर इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

लंदन में किराए के घर में रहते हैं प्रभास
लंदन में प्रभास के इस किराए के घर की कीमत जानकर आपके होश उड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन के इस आलीशान घर में रहने के लिए प्रभास को लाखों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास के किराए के घर के लिए हर महीने 60 लाख रुपये का रेंट देते हैं।
215 करोड़ रुपये की संपत्ति के हैं मालिक
आपको बता दें कि प्रभास का नाम साउथ के सबसे अमीर एक्टर्स में शुमार है। वह बेहद लग्जरी लाइफ जीते है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास हैदराबाद में एक आलीशान घर में रहते है, जिसकी कीमत 65 करोड़ रुपए के आसपास है। प्रभास इस समय करीब 215 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। प्रभास को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके पास रेंज रोवर स्पोर्ट्स, ऑडी ए6, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी कई महंगी गाड़ियां हैं जिनकी कीमत करोड़ों में हैं।












Click it and Unblock the Notifications