फिल्म 'आदिपुरुष' के लिए प्रभास ने लिए 150 करोड़ रुपए, जानें मूवी के बाकी किरदारों ने कितनी ली फीस
Adipurush Starcast Fees: साउथ के फेमस एक्टर प्रभास फिल्म 'आदिपुरुष' में भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए 150 करोड़ रुपये की फीस ली है।

Adipurush Starcast Fees: साउथ के फेमस स्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन प्रभु श्रीराम और माता सीता की जोड़ी बनकर लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाने के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में प्रभास और कृति सेनन के अलावा रावण के किरदार में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि इस फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपए है। क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म को करने के लिए प्रभास, सैफ अली खान से लेकर बाकी सभी कलाकारों ने कितनी फीस ली है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में सबकुछ।
प्रभु श्रीराम का रोल करने के लिए प्रभास की फीस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साउथ के फेमस एक्टर प्रभास फिल्म 'आदिपुरुष' में भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए 150 करोड़ रुपये की फीस ली है। खबर है कि पहले प्रभास को इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए दिए दा रहे थे लेकिन उनकी मेहनत को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें 150 करोड़ रुपए ही दिए हैं।
रावण बने सैफ अली खान की फीस
फिल्म 'आदिपुरुष' में रावण का किरदार निभाने के लिए सैफ अली खान को चुना गया। आपको बता दें कि इस फिल्म में रावण का रोल करने के लिए सैफ अली खान ने 15 करोड़ रुपए की फीस ली है। लोगों की मानें तो सैफ अली खान और प्रभास की फीस में बहुत बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। ऐसे में फिल्म मेकर्स का कहना है कि फिल्म में प्रभास ने सैफ अली खान से काफी ज्यादा काम किया है।
माता सीता बनीं कृति सैनन की फीस
फिल्म में माता सीता का किरदार निभा रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का रोल भी मूवी में कुछ ज्यादा नहीं है। रावण द्वारा सीता को उठाकर ले जाने के बाद फिल्म में सीता का रोल भी बहुत ही कम नजर आएगा। ऐसे में सीता के रोल के लिए कृति सेनन ने सिर्फ 3 करोड़ रुपये की फीस ही ली है।
फिल्म के लक्ष्मण यानी सनी सिंह की फीस
आपको बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे सनी सिंह ने फिल्म के लिए केवल 1.5 करोड़ रुपए ही वसूले हैं। इस पूरी फिल्म में सनी सिंह अपने बड़े भाई प्रभु श्रीराम के साथ ही नजर आएंगे। ट्रेलर में उनके किरदार के लिए लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications