Adipurush Box Office Prediction: ओपनिंग डे पर तबाही मचाएगी 'आदिपुरुष', फिल्म तोड़ेगी ये बड़े रिकॉर्ड
फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। एक्सपर्ट्स का दावा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर धमाका करने वाली है।
Adipurush Box Office Prediction: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी रामायण पर आधारित है, यही वजह है कि फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म ओपनिंग डे पर धमाल मचा सकती है।
आदिपुरुष पहले दिन मचाएगी धमाल
'आदिपुरुष' की रिलीज से पहले ही इसके लाखों में टिकट बिक चुके हैं। अब फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट गिरिश जौहर ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है और ओपनिंग डे पर ये अच्छा बिजनेस करेगी। गिरिश ने कहा, 'आदिपुरुष के ट्रेलर को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। ऐसे में ये फिल्म ओपनिंग डे पर 40-50 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।'

दूसरे दिन 60 करोड़ के पार जाएगा आंकड़ां
इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया की रिलीज होने के बाद फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता है। उन्होंने कहा, "अगर फिल्म फैंस को पसंद आई तो दूसरे दिन का कलेक्शन 60 करोड़ और तीसरे दिन का कलेक्शन 70 करोड़ तक जा सकता है। वहीं वर्ल्डवाइड स्तर आदिपुरुष वीकेंड में 150 से 170 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर सकती है।" अगर इन आंकड़ों की माने तो यह कहना गलत नहीं होगी कि आदिपुरुष प्रभास की अब तक सबसे हिट फिल्म साबित हो सकती है।
आदिपुरुष की स्टार कास्ट
बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास भगवान राम का किरदार निभाएंगे। वहीं कृति सेनन मां सीता का रोल प्ले करेंगी। इसके अलावा फिल्म में सैफ अली खान रावण' की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में वीएफएक्स में काफी बदलाव किए गए हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खड़ी उतर पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications