श्रीराम नगरी अयोध्या में प्रभास की आदिपुरुष का टीजर रिलीज, 'रावण' बने सैफ का दिखा अलग अंदाज

श्रीराम नगरी अयोध्या में 50 फीट लंबे पोस्टर के साथ फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर लॉन्च किया गया।

मुंबई, 3 अक्टूबरः साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास फिल्म बाहुबली में अपनी दमदार एक्टिंग के बाद से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना चुके हैं। हालांकि इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष को लेकर काफी चर्चा में है। प्रभास इन दिनों फिल्म 'आदिपुरुष' को लोगों के बीच मशहूर बनाने की पूरजोर कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में नवरात्रि के मौके पर गत 2 अक्टूबर को फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था। खबर है कि श्रीराम नगरी अयोध्या में 50 फीट लंबे पोस्टर के साथ फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर लॉन्च किया गया। इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर भी काफी धूम मचा रहा है। लोगों को इस फिल्म का टीजर काफी पसंद आ रहा है।

prabhas

प्रभु श्रीराम के रोल में दिखेंगे प्रभास
बता दें कि श्रीराम की नगरी अयोध्या में सरयू नदी के तट पर फिल्म मेकर्स ने इस मूवी के टीजर लॉन्च इवेंट का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर फिल्म के लीड हीरो प्रभास और लीड हीरोइन कृति सेनन भी प्रोग्राम में मौजूद थीं। फिल्म की पूरी टीम ने वहां मौजूद मीडिया से मूवी को लेकर कई सारी बाते कीं। इससे पहले फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) का फर्स्ट लुक जारी किया गया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था लेकिन इस बार के धमाकेदार टीजर ने लोगों को चैंका दिया है। लोगों को इस फिल्म में प्रभास का किरदार काफी पसंद आ रहे है।

5 भाषाओं में रिलीज हुआ 'आदिपुरुष' का टीजर
जानकारी के अनुसार इस फिल्म में प्रभु श्रीराम के रोल में प्राभस नजर आ रहे हैं जबिक माता सीता का रोल कृति सेनन ने निभाया है। इस टीजर में पहली बार मेकर्स ने सैफ अली खान का लुक भी लोगों के सामने पेश किया है। सैफ अली खान रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं और उनका ये लुक लोगों को काफी इंप्रेस कर रहा है। फिल्म के टीजर लॉन्च इवेंट पर सरयू नदी के बीचो बीच मूवी का पोस्टर लॉन्च किया गया। इस दौरान पानी से पोस्टर निकलता हुआ ऊपर आया और फिर आदिपुरुष का धमाकेदार अवतार देखने को मिला। टीजर को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है। मेकर्स ने बताया कि फिल्म आदिपुरुष का बजट फिल्म बाहुबली से काफी ज्यादा है। ये फिल्म 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+