Watch Video: सुसाइड करने जा रहे शख्स को राखी सावंत ने रोका, बोलीं- जितने पैसे चाहिए मैं दूंगी
मुंबई, 27 अगस्त। बॉलीवुड एक्ट्रेस और 'ड्रामा क्वीन' के नाम से मशहूर राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनीं रहती हैं। हाल ही में राखी सावंत को बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट उर्फी जावेद के साथ स्पॉट किया गया, जिन्हें हाल ही में बीबीटी के घर से बेहर होना पड़ा था। राखी और उर्फी का एक वीडियो भी सामने आया है जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स राखी सवांत की काफी तारीफ कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने एक शख्स को आत्महत्या करने से रोक लिया।

राखी सावंत और उर्फी का वीडियो वायरल
दरअसल, मुंबई में राखी सावंत और उर्फी जावेद को एक साथ देख पैपराजी ने उन्हें रोक लिया और फोटो लेने लगे। इस बीच राखी के पास एक दिव्यांग शख्स आता है और अपनी आर्थिक स्थिति का दुहाई देकर पैसों से मदद करने की गुजारिश करता है। इस बीच उर्फी उसे कुछ पैसे निकाल कर देने ही वाली थीं कि राखी सावंत उन्हें रोक लेती है। शख्स राखी सावंत को बताता है कि वह सुसाइड करना चाहता है।

सुसाइड करना चाहता है शख्स
पैसे मांग रहे आदमी की बाद सुनकर राखी और उर्फी दोनों हैरान हो जाती हैं। राखी उससे पूछती हैं, सुसाइड क्यों करना चाहते हो। इस पर शख्स ने कहा, कोरोना वायरस की वजह से हालात बहुत बिगड़ गए हैं। इसके बाद राखी सावंत कहती हैं, कोरोना सिर्फ तुम्हारे नहीं सबके घर में आया था, तो सुसाइड क्यों करना...एक ही जिंदगी है बेटा..उतार-चढ़ाव जिंदगी में आते रहते हैं। कोरोना आया भी और चला भी गया।

गरीब की पैसों से करेंगी मदद
इसके बाद राखी सावंत ने उस शख्स को तंबाकू खाने पर भी मना किया। राखी ने कहा, कितना पैसा चाहिए और क्या करोगे? दुकान चलाओगे कि दारू पीयोगे या ड्रग्स लोगे...सच बताओ। इस पर शख्स कहता है कि वह ऐसा कुछ नहीं करेगा। फिर राखी ने कहा, ठीक है मेरे ड्राइवर राम से मिल लेना। पहले मैं आपका बैकग्राउंड चेक करूंगी, मैं पैसा दूंगी लेकिन अंधी होकर पैसा नहीं दे सकती। पहले देखूंगी आप पैसा की सही इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं।

शख्स को दिया हिम्मत से काम लेने की सलाह
राखी आगे कहती हैं, 'मैं किसी इंसान की जॉब लगा सकती हूं लेकिन पैसा देकर उसकी आदत नहीं बिगाड़ सकती।' राखी सावंत से सुसाइड की सोच रहे शख्स की हिम्मत बढ़ाई और उसे मजबूती से चनौतियों का सामना करने की प्रेरणा दी। बता दें कि यह सब तब हुआ जब राखी सावंत और बिग बॉस ओटीटी के घर से बेहर हो चुकीं उर्फी जावेद जिम में जा रही थीं। हालांकि आउटफिट से लग रहा है कि जिम सिर्फ राखी सावंत ही करने वाली हैं।

राखी सावंत बनीं स्पाइडर वुमन
राखी सावंत का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। गरीब शख्स की मदद करने और उसे सुसाइड करने से रोकने के लिए एक्ट्रेस-डांसर की खूब तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर राखी के कई वीडियो सामने आते रहते हैं, बीते दिनों वह बिग बॉस ओटीटी के सेट पर स्पाइडर वुमन के कॉस्ट्यूम में पहुंची थीं और जमकर ड्रामेबाजी की। उनकी अजीबोगरीब हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
VIDEO देखने के लिए यहां करें क्लिक।
यह भी पढ़ें: मां सह नहीं पा रही जुदाई, मृत बेटे की याद आने पर मुक्तिधाम जाकर चिता की राख पर लेट जाती हैं मंगूबेन
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications