'पूनम पांडे को शर्म आनी चाहिए', भड़कीं आरती सिंह, कहा- पहले अपनो को खोकर देखो फिर......
Poonam Pandey Alive: मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे जिंदा हैं। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और लोगों को बताया कि वह जिंदा हैं और उन्होंने अपने मरने का नाटक महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक करने के लिए किया था। पूनम ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन पर लोगों से माफी भी मांगी। हालांकि पूनम की इस हरकत से कई लोग नाराज हो गए हैं।
पूनम पांडे पर भड़कीं आरती सिंह
पूनम पांडे की इस मरने वाले ड्रामे से आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स भी काफी नाराज नजर आए। कई लोग मैसेज और वीडियोज जारी कर पूनम पांडे को खरी खोटी सुना रहे हैं। इसी कड़ी में टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने भी पूनम पांडे की इस हरकत को निंदनीय कहा है। आरती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर पूनम पांडे पर अपनी भड़ास निकाली है।

आरती ने इंस्टाग्राम पर लिखी ऐसी बात
आरती सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- डिसगस्टिंग....ये जागरूकता नहीं है। मैंने पैदा होने के बाद अपनी मां को खो दिया क्योंकि उन्हें कैंसर था। कैंसर के ही कारण मैंने अपने पिता को खो दिया था। मेरी मां डॉक्टर से कहती थी- मुझे बचा लो। मेरी बच्ची अभी पैदा हुई है और मेरा एक साल का छोटा बेटा है।
आरती ने कहा- आप जारूकता नहीं, झूठ फैला रही हैं
आरती ने आगे लिखा है- आप जागरूकता नहीं फैला रहे हैं, आप झूठ फैला रहे हैं। अस्पताल जाएं और खून से लथपथ लोगों को अपने जीवन के लिए लड़ते हुए देखें। ये स्वीकार्य नहीं है। आप सभी की भावनाओं के साथ खेल रही हैं। शर्म की बात है और ये चौंकाने वाली बात भी है कि लोग इस स्तर तक गिर सकते हैं।
'आपके लिए रेस्ट इन पीस सिर्फ एक शब्द है'
आरती सिंह ने पोस्ट में लिखा है- आपके लिए रेस्ट इन पीस सिर्फ एक शब्द की तरह है। जाओ और उन लोगों से पूछो जिन्होंने वास्तव में अपने प्रियजनों को खोया है। आप सोशल मीडिया का उपयोग जागरूकता नहीं बल्कि झूठ फैलाने के लिए कर रही हैं। घटिया पीआर स्टंट।
बिपाशा बसु ने भी कही ये बात
वहीं आरती सिंह के इस पोस्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है- दयनीय व्यवहार से परे। सिर्फ इस शख्स को ही नहीं बल्कि इसके पीछे के लोगों को भी शर्म आनी चाहिए, इस तरह की चीजें करते हुए।












Click it and Unblock the Notifications