Poonam Pandey ने हटाई मौत की झूठी खबर वाली पोस्ट, अब सोशल मीडिया पर दिया नया अपडेट, हुईं ट्रोल
Poonam Pandey Viral Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी। जिसकी वजह से सर्वाईकल कैंसर बताई गई। हालांकि इस खबर के अगले दिन ही इंस्टा पर लाइव आकर खुद पूनम पांडे ने बताया कि वह जिंदा हैं।
पूनम पांडे ने बताया कि उन्होंने ये सब सर्वाईकल कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए किया। ताकि लोग इस गंभीर बीमारी के बारे जान लें। इसके बाद ना सिर्फ फैंस बल्कि कई बड़े सेलेब्स का भी पूनम पर गुस्सा फूटा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जमकर आलोचना की और इसे पबल्कि स्टंट बताया।

अब पूनम पांडे एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने अपनी मौत की झूठी खबर वाला पोस्ट सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया है और इसके बाद अब उन्होंने एक नया पोस्ट शेयर किया। जिसके बाद एक बार फिर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
पूनम पांडे ने कैंसर वाला पोस्ट हटाकर अब नया अपडेट दिया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।' अब उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है लोग उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'हमें कोई जानने में दिलचस्पी नहीं है।' एक ने लिखा, 'अब ये फिर से कहेगी कि मैं तो मर चुकी हूं।' फिलहाल पूनम पांडे का नया पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कुछ ही दिनों पहले पूनम पांडे की पीआर टीम की तरफ से सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर दी गई। जिसकी वजह सर्वाईकल कैंसर बताई गई। हालांकि इस खबर से कुछ दिन पहले उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया था। जिसका वीडियो भी सामने आया था। जहां कुछ फैंस इस खबर से हैरान थे कि पूनम पांडे की मौत हो गई वहीं लोगों को संदेह हुआ कि वह जीवित हैं। हालांकि पूनम ने खुद बताया कि वह मरी नहीं है तो ये देखकर फैंस उन पर भड़क गए।












Click it and Unblock the Notifications