करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं पूनम पांडे? कहां से करती हैं ताबड़तोड़ कमाई, जानें नेटवर्थ

Poonam Pandey Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे की मौत वाली खबर फेक थी। खुद उन्होंने बताया है कि सर्वाइकल कैंसर पर जागरुकता फैलाने के लिए उन्होंने ये कदम उठाया है।

32 वर्षीय पूनम पांडे के इंस्टाग्राम हैंडल से 2 फरवरी 2024 को जानकारी दी गई थी कि उनका निधन हो गया है और वह सर्वाइकल कैंसर की से पीड़ित थीं। पूनम पांडे के फैंस के लिए ये एक हैरान वाली खबर थी।

Poonam Pandey Net Worth

पूनम पांडे की पब्लिसिटी स्टंट ने सबको चौंका दिया है। पूनम पांडे इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऐसे में उनकी संपत्ति की भी चर्चा हो रही है।

Who is Poonam Pandey: कौन हैं पूनम पांडे

  • पूनम पांडे भारत की सबसे लोकप्रिय और अमीर मॉडल में से एक हैं। पूनम पांडे का जन्म 11 मार्च 1991 को हुआ था। पूनम पांडे यूपी कानपूर की रहने वाली हैं।
  • पूनम पांडे को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक 2013 में अदिति भाटिया अभिनीत हिंदी फिल्म नशा में मिला था। पूनम पांडे को आखिरी बार कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉकअप में देखा गया था।
  • पूनम पांडे मीडिया की सुर्खियों में तब आईं जब उन्होंने 2011 क्रिकेट विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कपड़े उतारने का वादा किया। भारत ने विश्व कप जीता हालांकि, पूनम पांडे ने सार्वजनिक अस्वीकृति के कारण अपना वादा पूरा नहीं किया, लेकिन बाद में दावा किया कि उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अनुमति नहीं दी गई थी।
  • पूनम पांडे 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के आईपीएल 5 जीतने के बाद नग्न तस्वीरें खिंचवाईं थीं। जिसको लेकर वह सर्खियों में रहीं।
  • पूनम पांडे ने नशा, मालिनी एंड कंपनी, आ गया हीरो, लव की पैशन और द जर्नी ऑफ कर्मा जैसी फिल्‍मों में काम किया था। पूनम ने टेलीविजन शो टोटल नादानियां और प्‍यार मोहब्‍बत शशश में एक्टिंग की थी।

Poonam Pandey Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन थीं पूनम पांडे?

  • पूनम पांडे करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास लग्जरी कार भी है।
  • पूनम पांडे की नेट वर्थ की बात करें तो फोर्ब्स और बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक पूनम पांडे की कुल संपत्ति लगभग $5 मिलियन है।
  • भारतीय रुपये में पूनम पांडे की संपत्ति 45 करोड़ है।
  • पूनम पांडे के पास बांद्रा इलाके में एक अपार्टमेंट भी है। इस लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत करोड़ों में है।
  • पूनम पांडे के पास एक लग्जरी कार भी है। रिपोर्ट के मुताबिक पूनम पांडे के पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज सेडान का है, जिसकी कीमत 55 लाख है।
  • पूनम पांडे एक्टिंग और मॉडलिंग के आलावा विज्ञापनों और सोशल मीडिया से भी काफी ज्यादा कमाई करती हैं। पूनम पांडे अपने प्रोजेक्ट के लिए लाखों में फीस लेती हैं।
  • पूनम की कमाई उनके बनाए ऐप से भी होती है। पू

Poonam Pandey Death: पूनम पांडे के मौत के बारे में क्या जानकारी दी गई थी?

पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पेज पर दी गई जानकारी में लिखा था, "यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। उनके कॉन्टेक्ट में आने वाला हर इंसान उनसे प्यार से मिला है। दुख की इस घड़ी में, हम लोगों से गोपनीयता बनाए रखने की उम्मीद करते हैं। जबकि हम उसे हमारे द्वारा साझा की गई हर बात के लिए प्यार से याद करते हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+