Pathaan Controversy: 'गुनाह है ये... पाप है, मत करो' 'बेशर्म रंग' विवाद पर पूनम पांडे ने क्यों दिया ऐसा बयान?
शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच अब पूनम पांडे इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
Pathaan Controversy: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान फिल्म 'पठान' से लगभग 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज किया गया। लेकिन गाने के रिलीज होने पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। गाने में दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकिनी पहनने को लेकर विरोध हो रहा है। वहीं कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने फिल्म का सपोर्ट किया। इस बीच अब पूनम पांडे ने 'बेशर्म रंग' पर अपना रिएक्शन दिया।

बेशर्म रंग विवाद पर बोलीं पूनम पांडे
एक तरफ जहां तमाम राजनेता और हिंदू संगठनों ने दीपिका पादुकोण के भगवा बिकिनी का विरोध किया। तो वहीं फैंस भी गाने में दिखाए कुछ सीन को अश्लीलता बता रहे हैं। लगातार मांग की जा रही है कि, फिल्म के गाने से कुछ सीन हटाए जाएं। इस मामले में जब पूनम पांडे से पूछा गया पहले तो एक्ट्रेस बोली कि कौन सा विवाद। इसके बाद उन्होंने दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ की।

'गुनाह है ये, पाप है ये मत करो'
पठान विवाद पर पूनम पांडे से रिपोर्टर ने सवाल किया कि, गाने को लेकर और दीपिका के बिकिनी के रंग को लेकर जो विवाद हो रहा है उस पर क्या कहना है? इस सवाल का जवाब देते हुए पूनम पांडे ने कहा कि, 'इस बारे में बात करना बेवकूफी है। यह गाना बहुत अच्छा है दीपिका भी काफी अच्छी लग रही हैं और सबसे ज्यादा मेरे पसंदीदा शाहरुख खान। कौन इतना हॉट दिख सकता है, गुनाह है ये, पाप है ये मत करो सर।'

बेशर्म रंग को लेकर हो रहा विवाद
12 दिसंबर को पठान का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ था। गाने में दीपिका पादुकोण का सबसे ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। गाने में शाहरुख और दीपिका की कैमिस्ट्री की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं दीपिका-शाहरुख के इंटीमेट डांस को देखकर भी लोग हैरान है। कुछ लोगों को दोनों का ये अंदाज कुछ खास पसंद नहीं आया और लगातार फिल्म को लेकर विरोध हो रहा है। गाने को अश्लील बताते हुए बायकॉट ट्रेंड भी चला रहे हैं।
‘झूमे जो पठान' का पोस्टर रिलीज
अब इन तमाम विवादों के बीच फिल्म पठान का अगला गाना 'झूमे जो पठान' का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज किए गए पोस्टर में आप देख सकते हैं कि शाहरुख और दीपिका साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं और लगातार सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया जा रहा है। ये गाना 22 दिसंबर 2022 को रिलीज किया जाएगा।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में दर्शकों को एक बार फिर शाहरुख और दीपिका की खूबसूरत जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म में शाहरुख खान एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फिलहाल फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications