Poonam Pandey का 12 दिन में हो गया था तलाक, पति पर लगाए थे गंभीर आरोप, कौन हैं सैम बॉम्बे

Poonam Pandey Husband: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे को लेकर खबर है कि 32 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। सोशल मीडिया पर उनकी टीम ने इस बात की जानकारी दी। हालांकि इस खबर को सुनने के बाद अभी भी कुछ फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

पूनम पांडे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती थीं। इसके अलावा वह अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थीं। कुछ लोग ये नहीं जानते हैं कि वह शादी कर चुकी हैं और उनके पति का नाम सैम बॉम्बे है। हालांकि दोनों शादी के कुछ वक्त बाद ही अलग हो गए थे।

poonam pandey

पूनम पांडे और सैम बॉम्बे ने एक दूसरे को लगभग तीन साल तक डेट किया और इसके बाद दोनों की शादी साल 2020 में हुई थी। लेकिन ये शादी बहुत जल्दी ही टूट गई थी। जानकारी के मुताबिक, शादी के 12 ही दिन में उनके और सैम बॉम्बे के अलगाव की खबर भी आ गई। मामला यहां तक पहुंच गया था कि दोनों ने इतने वक्त में ही तलाक ले लिया।

दरअसल, पूनम पांडे ने अपनी पति पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि सैम उन्हें हर रोज मारते-पीटते हैं। यहां तक कि पूनम पांडे ने एक इंटरव्यू के दौरान ये खुलासा किया था कि, उनके पति ने एक बार इतना मारा था कि एक्ट्रेस को ब्रेन हेमरेड तक हो गया था। इसकी वजह से सैम बॉम्बे को कई दिनों तक जेल की भी हवा खानी पड़ी थी।

इसके अलावा पूनम पांडे को अभिनेता करणवीर बोहरा के साथ भी कई बार देखा गया। खबर थी कि वह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन बाद में खुद पूनम ने इसे महज अफवाह बताया था। वहीं पूनम के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने 'नशा' फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आई थीं। साथ ही वह रिएलिटी शो लॉकअप का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+