अरे ये भूत... 'जिंदा' पूनम पांडे के वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, जानिये फैंस का कैसा है रिएक्शन?
Poonam Pandey Alive: पूनम पांडे को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। अपडेट ये कि अभिनेत्री जिंदा है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें ऐसा करने का कारण भी स्पष्ट किया है। हालांकि, फैंस अभिनेत्री के इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
पूनम पांडे ने वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। एक्ट्रेस ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने ये बड़ा कदम उठाया। हालांकि, पूनम का वीडियो देख लोग उन्हें भूत बता रहे हैं। जानिये पूनम पांडे की वीडियो पर फैंस ने कैसा रिएक्शन दिया...

पूनम ने अपने वीडियो में साफ शब्दों में कहा कि उन्हें ये कहते हुए बुरा भी लग रहा है। कहीं ना कहीं वे जानती हैं कि ये सब गलत है। मगर एक्ट्रेस ने अपने ऐसा करने के पीछे के मकसद को भी साफ किया। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर के बारे में दूर दूर तक बात नहीं होती। ऐसे में वे महिलाओं में जागरूकता फैलाना चाहती हैं।
अब बात करें फैंस के रिएक्शन की तो फैंस पूनम पांडे को भूत बता रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि मुझे तो लगा था कि सीधे अंतिम संस्कार का वीडियो आएगा। मगर यहां तो पूनम का भूत ही इंस्टाग्राम पर आ गया। पूनम पांडे की इस हरकत के बाद लोग काफी गुस्से में भी हैं।
फिल्हाल तो फैंस उनके ऐसा करने के पीछे के कारण से परे कैमरे पर उन्हें देखकर काफी शॉक्ड हैं। फैंस ने कहा कि अरे ये पूनम का भूत है। भूत भूत... कई लोगों ने पूनम को डरावना भूत बता डाला। हालांकि, कल से फैंस काफी मायूस थे कि अचानक पूनम पांडे के साथ भला ऐसे कैसे हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications