Poonam Pandey: फिल्में नहीं बल्कि इस जरिए पूनम पांडे करती थी मोटी कमाई, जीती थीं लग्जरी लाइफ, मिला खूब स्टारडम
Poonam Pandey Net Worth: एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे की मौत की खबर ने पूरे देश को हैरान कर दिया। महज 32 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई।
पूनम पांडे ने भले ही बॉलीवुड में कम फिल्मों का हिस्सा रही हैं लेकिन इसके बावजूद वह करोड़ों की मालकिन थीं। उन्होंने इंडस्ट्री का हिस्सा ना होने के बावजूद खूब नाम कमाया और नोट छापे हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर एक्टिंग के अलावा पूनम पांडे की कमाई का जरिया क्या था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूनम पांडे ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की थी। इससे उन्होंने खूब पैसा कमाया। इसके अलावा वह मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाती थीं जिसके लिए उन्हें मोटी रकम मिलती है। इसके अलावा वह कई बड़े रिएलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं और इसके लिए उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो, पूनम पांडे लॉकअप शो का भी हिस्सा रही हैं और इस शो के लिए उन्हें हर हफ्ते 3 लाख रुपये मिलते थे। साथ ही पूनम पांडे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं और एक पोस्ट से वह लाखों कमाती थीं। इसके अलावा पूनम पांडे विज्ञापन से भी अच्छी खासी मोटी कमाई करती थी। वहीं पूनम का खुद का ऐप था जिसमें लाखों सब्सक्राइबर हैं इससे उनकी तगड़ी कमाई होती थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूनम पांडे करीब 52 करोड़ संपत्ति की मालकिन थीं। उनका मुंबई में एक आलीशान घर भी है जिसकी कीमत करो़ड़ों में है। इसके अलावा उनको महंगी गाड़ियों का भी शौंक था। उनके कार कलेक्शन में BMW 5 सीरीज सेडान शामिल थी जिसकी कीमत लगभग 55 लाख के आसपास बताई जाती है।
बता दें कि, 2 फरवरी की सुबह अचानक खबर आई कि पूनम पांडे का निधन हो गया। उनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी गई। जिसके बाद पूरा देश सदमे में चला गया। फैंस अब यकीन मानने को तैयार नहीं कि एक्ट्रेस अब हमारे बीच नहीं रही। फिलहाल उनके अंतिम संस्कार को लेकर परिवार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई।












Click it and Unblock the Notifications