Poonam Dhillon के घर से चोरी हुआ हार, पेंटिंग करने आए शख्स ने रची साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Poonam Dhillon: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों को लेकर एक बड़ी खबर आई है। एक्ट्रेस के मुंबई वाले घर में चोरी हो गई। आरोपी ने कुछ नकदी और जूलरी चुराई थी। हालांकि मुंबई पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लिया और आपोर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पूनम ढिल्लों के मैनेजर, संदीप चौधरी (39) ने रविवार को खार पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ढिल्लों के घर के अलमारी से डायमंड ज्वैलरी और 35,000 रुपये नकद और कुछ अमेरिकी डॉलर चोरी हुए थे।

Poonam Dhillon

पुलिस ने वरिष्ठ निरीक्षक संजीव ढुमल की अगुवाई में जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ढिल्लों के घर तीन पेंटर्स ने पेंटिंग का काम किया था। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की, तो उनमें से एक, समीर सलिम अंसारी (37) संदेहजनक जवाब देने लगा। उसे कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपनी चोरी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने अंसारी को भारतीय दंड संहिता की धारा 305 (चोरी) के तहत गिरफ्तार किया और उसके पास से 1.26 लाख रुपये और 500 अमेरिकी डॉलर तथा डायमंड इयरिंग बरामद किए।

जानकारी के मुताबिक, 28 दिसंबर से पूनम ढिल्लों के घर पर पेंटिंग का काम शुरू हुआ था। उस दौरान आरोपी ने खुली अलमारी देखी और मौके का फायदा उठाकर लाखों की चोरी कर ली। पुलिस की मानें तो, उन्होंने 6 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार किया था।

पूनम ढिल्लन कौन हैं?
बता दें कि, पूनम ढिल्लों अपने मुंबई वाले घर में बेटे अनमोल के साथ रहती हैं। वहीं उनके बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से अलग ही छाप छोड़ी है। एक्ट्रेस को 1979 में रिलीज हुई फिल्म "नूरी" के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने "समुंदर", "दर्द", "सोहनी महिवाल", "तेरी मेहरबानियां", "कर्मा" और "नाम" जैसी फिल्मों से खूब लोकप्रियता हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+