पूजा हेगड़े को इंडिगो के स्टाफ ने धमकाया, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर सुनाई आपबीती
नई दिल्ली, 09 जून: साउथ सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ एयरलाइन में बदसलूकी का मामला सामने आया है। ट्विटर हैंडल पर फ्लाइट कंपनी इंडिगो को टैग करते हुए पूजा ने उस फ्लाइट स्टाफ की शिकायत की है। एक्ट्रेस पूजा हेगड़े में साथ में उड़ान भर रहे फ्लाइड अटेंडेंट के बेरुखे और धमकी भरे लहजे की शिकायत की है। पूजा हेगड़े के इस ट्वीट पर एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने माफी मांगी है।

एक्ट्रेस का ट्विटर पर छलका दर्द
एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने ट्वीट कर लिखा कि, काफी दुख की बात है कि इंडिगो के स्टाफ मेंबर विपुल नाकाशे ने हमारे साथ बेहद बेरुखी से बात की। आज मुंबई से उड़ान भरते समय जिस तरह से व्यवहार किया गया वह बेहद ही बुरा था। हमारे साथ बात करते हुए काफी अहंकारी और धमकी भरी भाषा की इस्तेमाल किया गया। आम तौर पर मैं इन मुद्दों पर ट्वीट नहीं करती हूं, लेकिन यह पूरा अनुभव वास्तव में हैरान कर देने वाला और निराशाजनक था।

एयरलाइंस ने मांगी माफी
एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के इस ट्वीट के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने माफी मांगते हुए रिप्लाई किया है। एयरलाइन ने लिखा कि, मिस हेगड़े, आपको हमारी फ्लाइट में इस तरह का अनुभव आया इसलिए हमें बेहद अफसोस है। हम इस बारें में बात करने के लिए आपसे तुरंत जुड़ना चाहते हैं, इसलिए कृपया आप अपने फोन नंबर के साथ, जिस फ्लाइट से आप आईं थी, उस फ्लाइट के टिकट का पीएनआर हमें डीएम कीजिए।

कई लोगों ने उस क्रू मेंबर की शिकायत की
हालांकि इस ट्वीट पर पूजा की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। हेगड़े के ट्वीट पर कुछ यूजर्स ने अपने साथ हुए बेरुखे व्यवहार के बारे में बताया है। यूजर्स का कहना है विपुल नाम के शख्स की यह पहली शिकायत नहीं है। एक शख्स ने लिखा कि, विपुल मेरे माता-पिता के साथ मुंबई एयरपोर्ट काउंट पर बुरा व्यवहार कर चुका है। वहीं कुछ लोग पूजा हेगड़े को ट्रोल करते भी नजर आए।

लोगों ने एक्ट्रेस को किया ट्रोल
एक यूजर ने ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सर इस बात को सीरियस मत लीजिये, सिर्फ मुद्दे पर फोकस कीजिये, अपने एम्पलॉय के प्रति कोई बहुत ही स्ट्रिक्ट एक्शन मत लीजियेगा, ट्वीट को देखते हुए.. ये स्टार्स हैं, जो छोटे मुद्दों के लिए भी ट्वीट करते हैं'। एक अन्य यूजर लिखा कि, आपके इस तरह के गैरजिम्मेदाराना ट्वीट से किसी की नौकरी जा सकती है। तब शायद आप किसी 7 स्टार होटल में आराम कर रही होंगी।












Click it and Unblock the Notifications