पूजा भट्ट को शराब छोड़े हुए पांच साल, याद करते हुए लिखी इमोशनल पोस्ट, हो रही वायरल

मुंबई, 29 सितंबर: फिल्म एक्ट्रेस और निर्देशक पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है जो काफी वायरल हो रहा है। पूजा ने मंगलवार को ये पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि आज ही के दिन पांच साल पहले शराब छोड़ दी थी। महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट शराब पीने की अपनी आदत को लेकर एक समय काफी चर्चा में रही थीं लेकिन पांच साल पहने उन्होंने शराब छोड़ने का फैसला लिया और अपने फैसले पर टिकी रहीं। अब उन्होंने इस पर अपनी भावना का इजहार किया है।

पूजा ने ऐसे किया सेलीब्रेट

पूजा ने ऐसे किया सेलीब्रेट

पूजा भट्ट ने शराब से दूर हुए पांच साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही एक इमोशनल नोट लिखा है। पूजा ने लिखा है, मुझे शरीब पीना छोड़े हुए पांच साल हो चुके हैं। एक चीज जिसने मुझे खतरनाक तूफान से बचाया। बुरे समय में साथ दिया और सब्र करना भी सिखाया। लंबे समय तक हर दिशा में प्रेम ढूंढा लेकिन फिर संयम से प्रेम हो गया।

मेरी जिंदगी में तीसरे की जगह नहीं

पूजा ने आगे लिखा, मेरी जिंदगी में किसी तीसरे के लिए जगह नहीं है। मेरी लाइफ में मेरी सबसे पहली जरूरत मैं खुद हूं। मेरी इमोशनल हेल्थ सबसे पहले आती है। रिकवरी पहली प्रायॉरिटी है। क्योंकि हर रिकवरी, जैसे प्यार मतलबी होता है फिर चाहे लोग कुछ भी क्यों ना कहें। मैं एकदम क्लियर है और हमेशा अकेली हूं।

कई हिट फिल्मों में किया पूजा ने काम

कई हिट फिल्मों में किया पूजा ने काम

पूजा भट्ट ने 1990 के दशक में डैडी, दिल है की मानता नहीं, सड़क और जख्म जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी कई फिल्मों ने उस समय रिकॉर्ड सफलता हासिल की थी। इसके बाद पूजा ने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है। हाल के दिनों में एक बार फिर पूजा भट्ट एक्टिंग की ओर लौटी हैं। कुछ समय पहले वेब सीरीज बॅाम्बे बेगम्स में वो नजर आयी थीं। पूजा ने सड़क-2 में भी संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॅाय कपूर के साथ काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+