PM मोदी का गाना ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 के लिए हुआ नॉमिनेट, Abundnace In Millets में बताया गया है अनाज का फायदा

PM Modi Song Nominated For Grammy Awards 2024: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गाना 'एबंडेंस इन मिलेट्स' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पीएम मोदी के इस खास गाने को ग्रैमी अवार्ड्स 2024 के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस गाने को इंडियन-अमेरिकन ग्रैमी विनर सिंगर फाल्गुनी शाह ने गाया है। आपको बता दें कि पीएम मोदी का ये गाना गत 16 जून 2023 को रिलीज किया गया था जो कि लोगों के हेल्थ बेनेफिट्स और पौष्टिक अनाज को बढ़ावा देने के सरकार की कोशिशों को साफ तौर पर दर्शाता है।

इंटरनेशनल बाजरा ईयर पर गाना
जानकारी के अनुसार युनाइटेड नेशन ने इसी साल इंटरनेशनल बाजरा ईयर की घोषणा की थी। वहीं पीएम मोदी के गाने में इंटरनेशनल बाजरा ईयर को मनाते हुए भी दिखाया गया है। ये गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। वहीं ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 के लिए नॉमिनेट होने के बाद से ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर फाल्गुनी शाह के गाने को बेस्ट वर्ल्ड म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगिरी के तहत नॉमिनेट किया गया है।

pm modi

फाल्गुनी शाह ने किया पोस्ट
फाल्गनुी शाह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर (एक्स) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है- हमारे एकल एबंडेंस इन मिलेट्स का वीडियो अब आ गया है। प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ लिखा और पेश किया गया ये खास गाना। किसानों को बाजरा उगाने में मदद करना और विश्व की भूख को खत्म करने में मदद करना। इस साल को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित किया गया है।

इन लोगों ने मिलकर बनाया है ये गाना
आपको बता दें कि एबंडेंस इन मिलेट्स गाने को फाल्गुनी शाह और गौरव शाह ने गाया है। इसे फाल्गुनी शाह और गौरव शाह ने केन्या ऑटी, ग्रेग गोंजालेज और सौम्या चटर्जी के साथ मिलकर बनाया है। जानकारी के अनुसार इसका म्यूजिक वीडियो भी केन्या ऑटी ने ही बनाया है। पीएम मोदी का ये गाना बहुत पॉपुलर हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+