'अच्छा हुआ मैं साउथ से लॉन्च हुई, बॉलीवुड में होती तो कपड़े ही....', पायल घोष ने बॉलीवुड को लेकर कही ये बात

Payal Ghosh: साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रे्स पायल घोष इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि पायल घोष ने साउथ इंडस्ट्री की तारीफ करने के साथ ही बॉलीवुड को लेकर एक बहुत बड़ा बयान दिया है। पायल घोष ने एक बार फिर से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इससे पहले भी वह बॉलीवुड पर कई तरह के आरोप लगा चुकी हैं। लेकिन इस बार पायल घोष ने बॉलीवुड पर सीधे निशाना साधा है।

पायल घोष ने बॉलीवुड पर लगाया आरोप
एक्ट्रेस पायल घोष ने कहा है कि वह खुशनसीब हैं कि उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की। अगर वह बॉलीवुड से लॉन्च होती तो उनके कपड़े उतार दिए गए होते। आपको बता दें कि पायल घोष साउथ इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'प्रायानम' से लेकर 'मिस्टर रास्कल' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

Payal Ghosh

पायल ने सोशल मीडिया पर लिख दी ये बात
इस समय पायल घोष सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पायल घोष ने बॉलीवुड पर आरोप लगाते हुए ट्विटर (एक्स) पर लिखा है- थैंक गॉड, मैं साउथ इंडस्ट्री में लॉन्च हुई। अगर बॉलीवुड से लॉन्च हुई होती तो वह लोग मेरे कपड़े उतरवा देते क्योंकि बॉलीवुड वाले फीमेल बॉडीज का इस्तेमाल करते हैं... क्रिएटिवटी से ज्यादा।

अनुराग कश्यप पर लगाया था आरोप
जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले एक्ट्रेस पायल घोष ने बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर सेक्सुअल हरासमेंट के आरोप लगाए थे। पायल घोष के अनुसार अनुराग कश्यप ने उनसे कहा था कि अगर उन्हें बड़ी फिल्में चाहिए तो उन्हें सोना तो पड़ेगा। बिना सोए कुछ भी पॉसिबल नहीं है।

अनुराग कश्यप ने पुलिस के सामने पेश किए थे सबूत
वहीं इन आरोपों से अनुराग कश्यप ने साफ इनकार किया था। अनुराग कश्यप ने पुलिस से कहा था कि एक्ट्रेस ने जब उन पर ये सब बेबुनियाद आरोप लगाए थे तब वह काम के सिलसिले में श्रीलंका में मौजूद थे। उन्होंने पुलिस के सामने श्रीलंका में अपनी मौजूदगी के सबूत भी पेश किए थे।

एक्टिंग के अलावा राजनीति भी करती हैं पायल घोष
आपको बता दें कि एक्ट्रेस पायल घोष मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली हैं। पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग शुरू की। आज के समय में पायल साउथ फिल्मों में काम करने के साथ साथ राजनीति भी कर रही हैं। वह रामदास अठावले की राजनीतिक पार्टी की महिला विंग में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+