पवन सिंह ने सुहागरात पर 'पत्नी' के साथ किया ऐसा रोमांस, वायरल हुआ वीडियो, 128 मिलियन लोगों ने देखा ये सब

Pawan Singh Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अक्सर अपने अश्लील कंटेंट को लेकर सुर्खियों में रहती है। कई गानों के बोल जहां दोहरे अर्थ वाले होते हैं, वहीं उनके वीडियो भी दर्शकों को असहज कर देते हैं।

पवन सिंह का पुराना गाना हुआ वायरल
ऐसा ही एक गाना पिछले साल रिलीज हुआ था, जिसे मशहूर सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने गाया था। इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस आस्था सिंह नजर आई थीं और दोनों का रोमांस सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा था।

Pawan Singh

पवन सिंह का चार्म और धमाकेदार गाना

आपको बता दें कि भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। 11 अप्रैल 2024 को रिलीज हुआ उनका गाना 'पिया छोड़ दिहीं ना' इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। ये गाना सुहागरात की थीम पर आधारित है और इसमें पवन सिंह और आस्था सिंह की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया था।

पवन सिंह के गाने को मिले 128 मिलियन व्यूज मिले

हालांकि इस गाने के बोल और सीन काफी ज्यादा बोल्ड हैं कि इसे फैमिली के साथ देखना मुश्किल है। शायद यही वजह है कि दर्शकों ने इसे ईयरफोन लगाकर ज्यादा इन्जॉय किया है। रिलीज के कुछ ही समय बाद इस गाने ने यूट्यूब पर 128 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए थे।

पवन सिंह और आस्था सिंह की केमिस्ट्री

पवन सिंह और आस्था सिंह की जोड़ी पहले भी कई म्यूजिक वीडियोज में देखी जा चुकी है। 'राजा जी', 'अंखिए में नसा बा', 'रसगुल्ला नियन गाल' और 'दांते से ओढ़नी दबाके' जैसे गानों में दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने बेहद पसंद किया है। हर बार जब ये जोड़ी स्क्रीन पर आती है, उनके गाने मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर जाते हैं।

रिएलिटी शो में नजर आ रहे हैं पवन सिंह

आपको बता दें कि पवन सिंह इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहे रिएलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आ रहे हैं। इस शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर हैं। शो में पवन सिंह अपने को-कंटेस्टेंट नयनदीप रक्षित और धनश्री वर्मा के साथ फुल ऑन मस्ती करते दिखाई देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+