Pawan Singh के शो में मचा बवाल, जमकर हुई मारपीट-भगदड़, तोड़ी गईं कुर्सियां, क्या है मामला?
Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह जहां भी जाते हैं, वहां फैंस की भीड़ अपने आप उमड़ पड़ती है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं। ऐसा ही नजारा देखने को मिला गोरखपुर महोत्सव में, जहां पवन सिंह के पहुंचते ही माहौल बेकाबू हो गया था।
गोरखपुर महोत्सव में उमड़ी लाखों की भीड़
महोत्सव के दूसरे दिन पवन सिंह रात में स्टेज शो के लिए पहुंचे थे। उनके साथ मंच पर भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान जब पवन सिंह का जन्मदिन केक काटने का कार्यक्रम शुरू हुआ, तभी भीड़ का उत्साह अचानक हंगामे में बदल गया।

बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज
-भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि हालात संभालना मुश्किल हो गया था। सुरक्षा व्यवस्था टूटने लगी और पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा था। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे थे।
-सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुर्सियां टूटकर बिखरी पड़ी हैं, लोग एक-दूसरे पर गिरते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि भगदड़ के दौरान महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई थी। कुछ देर के लिए पूरा कार्यक्रम स्थल पूरी तरह अव्यवस्थित हो गया था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
गोरखपुर इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिनमें पुलिस का लाठीचार्ज, भागती हुई भीड़ और टूटी हुई कुर्सियां साफ नजर आ रही हैं। इन वीडियोज ने एक बार फिर पवन सिंह की बेमिसाल फैन फॉलोइंग को दिखा दिया है।
कपिल शर्मा के शो में दिखे थे पवन सिंह
-आपको बता दें कि पवन सिंह हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए थे। इस शो में वह मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ पहुंचे थे, जहां तीनों ने जमकर मस्ती और हंसी-मजाक किया था।
-गोरखपुर महोत्सव का ये नजारा साफ दिखाता है कि पवन सिंह की पॉपुलैरिटी आज भी अपने चरम पर है। हालांकि इस घटना ने ये सवाल भी खड़ा कर दिया है कि इतनी बड़ी भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षा इंतजाम और मजबूत होने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications