Pawan Kalyan Hospitalised: सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण की बिगड़ी तबीयत, क्या हुई बात?

Pawan Kalyan Hospitalised: साउथ फिल्मों के मेगास्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पवन कल्याण पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं।

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की तबीयत बिगड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार पिछले कुछ दिनों से आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की तबीयत ठीक नहीं चल रही है और फैंस लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर पवन कल्याण को क्या परेशानी हुई है।

Pawan Kalyan Hospitalised

पवन कल्याण को क्या हुआ?

-जनसेना पार्टी की ओर से जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि पवन कल्याण पिछले चार दिनों से वायरल फीवर से पीड़ित हैं। इसी कारण वह किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। पार्टी की तरफ से बताया गया है कि डॉक्टरों की निगरानी में फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुखार कम न होने के साथ ही पवन कल्याण को लगातार खांसी की समस्या भी बनी हुई है। डॉक्टरों की सलाह के बाद उनका इलाज हैदराबाद में जारी है। जानकारी के अनुसार पहले उनका इलाज मंगलगिरी में हो रहा था, जहां से उन्हें हैदराबाद भेज दिया गया है।

चंद्रबाबू नायडू ने कही ऐसी बात

वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी जनसेना पार्टी के इस पोस्ट को री-शेयर किया है और पवन कल्याण के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। इसके साथ ही उन्होंने पवन कल्याण की हालिया रिलीज फिल्म दे कॉल हिम ओजी (They Call Him OG) की सफलता के लिए बधाई भी दी है।

फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी'का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

-आपको बता दें कि पवन कल्याण की हालिया रिलीज फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म गत 25 सितंबर 2025 को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।

-पवन कल्याण और इमरान हाशमी की एक्शन थ्रिलर इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए बस दो दिन हुए हैं। दो दिनों में मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। कमाई के मामले में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 3' को भी पीछे भी छोड़ दिया है।

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे दिन पवन कल्याण की फिल्म ने 19.25 करोड़ रुपए की धमाकेदार कमाई की है। फिल्म ने महज दो दिनों में 104 करोड़ रुपए का कुल कारोबार कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अब तक 144 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+