पवित्रा पुनिया क्यों OTT से हैं दूर? नहीं मिल रहा है काम या फिर कोई और ही है वजह...
बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं पवित्रा पुनिया इन दिनों वॉर्नर्स ब्रॉस के रियलिटी शो में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अकसर सुर्खियों में रहती हैं। मगर इन दिनों वे अपने करियर को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में खुलकर बातचीत की है। हालिया इंटरव्यू में पवित्रा ने बताया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म से दूरी बनाए रखने की असली वजह क्या है।
इंडिया टुडे संग बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि रियलिटी शो में भाग लेना मेरे लिये नया सफर है। मैं खुद को इसके जरिये नए तरीके से दिखाना चाहती हूं। जब एक्ट्रेस से टेलीविजन से दूरी बनाए रखने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे टीवी से पीछे नहीं हट रही हैं। उन्हें बस एक ब्रेक लेना था। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने जो भी पैसे मांगे थे, वो काफी ज्यादा थे। अगर कोई प्रोजेक्ट मेरी शर्तों पर फिट बैठता है तो मैं जरूर उसे एक्सेप्ट करूंगी।

एक्ट्रेस ने फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि जिस तरह से ओटीटी पर इंटीमेट सीन्स की भरमार होती है, उन्हें नहीं लगता कि किसी प्रोजेक्ट का वे हिस्सा बन पाएंगी। मैंने कई मौकों पर ओटीटी के लिए सोचा, मगर मुझे अकसर इंटीमेट सीन्स के लिए दबाव महसूस हुआ, ये मुझे काफी अंकम्फर्टेबल करता है। मेरी पर्सनल चॉइस है और मैं इसे लेकर कभी समझौता नहीं करना चाहती। उन्होंने ये बात भी कही कि इसी वजह से वे अभी तक कई सारे ऑफर्स भी ठुकरा चुकी हैं।
पवित्रा ने आगे कहा कि मैं हमेशा ही टीवी के लिए तैयार हूं। रियलिटी शो मेरा पसंदीदा फॉर्मेट है और मैं नए प्रोजेक्ट्स की तलाश में हूं। अगर ऐसा कोई मौका आता है, जिसमें मुझे इंटीमेट सीन्स नहीं करने हैं तो आप मुझे ओटीटी पर जरूर देखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications