Pathan Film online-leak: 'ऑनलाइन शेयर ना करें प्लीज..', YRF ने किया Tweet, SRK खेमा परेशान
'पठान' बॉलीवुड की पहली फिल्म है जो कि आईमैक्स कैमरों के साथ शूट की गई है। ये आज दुनिया भर में 9000 स्क्रीनों पर रिलीज हुई है, जिसमें हिंदी में 5000 स्क्रीन शामिल है।
Pathaan Film online-leak: आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ और सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। साल की मोस्टअवेटड फिल्म में से एक 'पठान' के जरिए शाहरुख पूरे चाल साल बाद सिल्वरस्क्रीन पर नजर आए हैं, फिल्म में वो RAW एजेंट बने हैं और एक्शन करते दिख रहे हैं। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग जारी है, सैकनिल्क के डाटा के अनुसार, 'पठान' की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा से 25.75 करोड़ तक पहुंच चुका है।

फिल्म मेकर्स परेशान
फिल्म अब लोगों को कितनी पसंद आती है, इसके बारे में पता तो कुछ देर में ही चल जाएगा जब फिल्म का पहला शो छूटेगा लेकिन इसी बीच फिल्म 'पठान' को लेकर जो खबर आई है उसे सुनकर यशराज फिल्म्स (YRF) यानी फिल्म मेकर्स के होश उड़ गए हैं क्योंकि फिल्म का कुछ हिस्सा मंगलवार रात को ऑनलाइन लीक हो गया है।

ऑनलाइन लीक पठान!
टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक फिल्म 'पठान' Filmyzilla और Filmy4wap वेबसाइट पर लीक हो गई है, इस खबर के सामने आते ही फिल्म मेकर्स के बीच हलचल मच गई। इसलिए YRF की तरफ से Tweet करके जनता से अपील की गई है कि वो फिल्म को रिकॉर्ड और शेयर ना करें।

'ऑनलाइन शेयर करने से करें परहेज '
यशराज फिल्म्स की ओर से ट्वीट में लिखा गया है कि 'सबसे बड़े एक्शन तमाशे के लिए तैयार हैं? सभी से विनम्र अनुरोध है कि वे किसी भी वीडियो को रिकॉर्ड करने, उन्हें ऑनलाइन शेयर करने और कोई स्पॉइलर देने से परहेज करें। Experience #पठान केवल सिनेमाघरों में! #पठान के लिए अभी टिकट बुक करें - http://bookmy.show/Pathaan | https://m.paytm.me/pathaan

एक्शन रोल में किंग खान
फिलहाल फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। किंग खान के फैंस ने उन्हें अभी तक रोमांटिक अंदाज में देखा है और उनकी रूमानियत के वो कायल भी हैं लेकिन इस फिल्म में शाहरुख 6 पैक्स ऐप्स के साथ एक्शन रोल में हैं। फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' और 'पठान' ने पहले से ही लोगों को काफी बेकरार कर रखा है।
बॉक्सऑफिस पर बड़े धमाके की उम्मीद
दीपिका पादुकोण के ग्लैमरस अवतार और जॉन अब्राहम के डैशिंग लुक ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सबको इस फिल्म से बॉक्सऑफिस पर बहुत बड़े धमाके की उम्मीद है, अब ये फिल्म कितना लोगों की उम्मीद पर उतरती है इसका पता कुछ देर में ही लग जाएगा।
9000 स्क्रीनों पर रिलीज हुई है 'पठान'
मालूम हो फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं तो वहीं फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। सिद्धार्थ इससे पहले 'एक था टाइगर' (2012), 'टाइगर जिंदा है' (2017) और 'वॉर' (2019) के जरिए अपना लोहा मनवा चुके हैं।
आईमैक्स कैमरों का प्रयोग
मालूम हो कि 'पठान' बॉलीवुड की पहली फिल्म है जो कि आईमैक्स कैमरों के साथ शूट की गई है। ये आज दुनिया भर में 9000 स्क्रीनों पर रिलीज हुई है, जिसमें हिंदी में 5000 स्क्रीन शामिल है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications