Parineeti-Raghav: सगाई में इस फेमस डिजाइनर की ड्रेस पहनेंगी परिणीति चोपड़ा, फाइनल हुआ एक्ट्रेस का आउटफिट

जल्द ही आप नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सगाई करने वाले हैं। इसके लिए एक्ट्रेस ने अपनी ड्रेस भी फाइनल कर ली।

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra Engagement Outfit: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा अपनी शादी को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों 13 मई को दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। यहां तक कि एक्ट्रेस अपनी सगाई में क्या पहनेंगी उसके लिए उन्होंने अपना आउटफिट भी फाइनल कर लिया है।

फाइनल हुई परिणीति चोपड़ा की ड्रेस
हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को मुंबई एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया। जहां से वह दिल्ली के लिए रवाना हुए। खबर है कि दिल्ली में 13 मई को दोनों की इंगेजनेंट सेरेमनी है जिसमें उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इससे पहले एक्ट्रेस को कई बार मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट किया गया था।

इस डिजाइनर का आउटफिट पहनेंगी एक्ट्रेस
इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई में मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर की हुई ड्रेस पहनेंगी। सगाई से पहले एक्ट्रेस ने अपनी ड्रेस फाइनल कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा ने हल्के वर्क वाले आउटफिट को चुना है।

राघव-परिणीति की कब होगी सगाई?
बता दें कि, 13 मई को दिल्ली में होने जा रही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। फिलहाल सगाई की तैयारी शुरू हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि दोनों सगाई के बाद अपना रिश्ता ऑफिशियल कर देंगे। कपल की शादी इस साल अक्टूबर में होगी। हालांकि इस पर अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इस साल करेंगे शादी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की डेटिंग की अफवाह इस साल की शुरूआत से शुरू हुई थी। दोनों को मुंबई में डिनर डेट के दौरान स्पॉट किया गया था। इसके बाद से कपल को कई बार साथ में देखा गया। हाल ही में परणीति और राघव को IPL मैच के दौरान साथ में देखा गया था। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+