Amul India ने फिल्म 'चमकीला' का शेयर किया पोस्टर, परिणीति और दिलजीत की जमकर तारीफ
Chamkila Amul Poster: दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' 12 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में दोनों की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग दोनों स्टार्स की तारीफें कर रहे हैं। इस बीच देश का पॉपुलर डेयरी ब्रांड अमूल इंडिया ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर जमकर तारीफ की।
बता दें कि, अमूल इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फिल्म चमकीला से प्रेरित होकर एक नया पोस्टर शेयर किया है। इसमें चमकीला बने दिलजीत को नीले कुर्ता पायजामा में देखा जा सकता है। वहीं अमरजोत की भूमिका में नजर आईं परिणीति चोपड़ा फ्लोरल सूट में हाथों में बटर टोस्ट लिए हुए मंच पर गाने गाते हुए दिखाई दे रही हैं।

अमूल ने चमकीला का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा 'पंजाब द बट्टर।' इसके अलावा उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, "#अमूल टॉपिकल: इम्तियाज अली/एआर रहमान के हिट म्यूजिकल ड्रामा, अमर सिंह चमकीला में दिलजीत दोसांझ ने तहलका मचा दिया!" इस पोस्ट को दिलजीत और परिणीति ने भी लाइक किया है साथ ही दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसको शेयर किया है।
बता दें कि, ये पहली बार है जब दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा ने साथ में स्क्रीन साझा की। ये फिल्म दिवंगत पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की सच्ची कहानी पर आधारित है। जो कि उस वक्त अश्लील गाने गाकर काफी फेमस हो गए थे। वही परिणीति चोपड़ा उनकी पत्नी अमरजोत की भूमिका में नजर आई। फैंस का मानना है कि ये उनका शानदार कमबैक था।
साल 1980 के दशक में अपने शक्तिशाली संगीत के माध्यम से चमकीला फेमस हो गया था। लेकिन जैसे जैसे उनकी लोकप्रियता बढ़ रही थी वैसे ही उनके दुश्मन भी बढ़ने लगे थे। चमकीला पहले अलग-अलग महिला सिंगर के साथ गाते थे। लेकिन बाद में वह केवल अपनी पत्नी अमरजोत के साथ गाने लगे। चमकीला का अश्लील गाने को लेकर काफी बवाल मचा था जिस वजह से उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। फिर एक दिन आया और साल 1988 में चमकीला और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications