किस कलर का होगा परिणीति चोपड़ा का वेडिंग लहंगा? होने वाली दुल्हन के लिए इस डिजाइन ने किया तैयार

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही हैं। शादी की रस्में 23 सितंबर से शुरू हो जाएंगी और हर इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने अलग-अलग आउटफिट चुना है।

Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 24 सितंबर 2023 को दोनों राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे लेंगे। फिलहाल दिल्ली में इसकी जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। हाल ही में दोनों की मेंहदी सेरेमनी की तस्वीर सामने आई। इसके बाद कपल जल्द ही अपनी शादी के लिए उदयपुर रवाना होगा।

23 सितंबर से परिणीति और राघव की शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। हर एक रस्म के लिए एक्ट्रेस ने अलग-अलग थीम के आउटफिट पहनने का प्लान किया है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस हर आउटफिट उनके खास दोस्त और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

Parineeti Chopra

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के लिए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने खास पर्ल व्हाइट कलर की थीम रखी है। इसी के साथ उन्होंने अपने ब्राइडल लहंगे का कलर बेसिक सॉलिड पेस्टल का लहंगा चुना है। इसके अलावा राघव चड्ढा का आउटफिट भी मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किया है। आपको बता दें कि, सगाई में भी परिणीति ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था।

बता दें कि, इस वक्त परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दिल्ली में मौजूद हैं। जहां उनकी मेंहदी सेरेमनी हुई इस दौरान दोनों के परिवार वाले साथ में मौजूद रहे। इसके बाद कपल 22 सितंबर को उदयपुर के लिए रवाना होगा। 23 सितंबर से शादी की सभी रस्में शुरू होंगी। 24 की सुबह राघव चड्ढा के सिर पर सहरा सजेगा। वहीं परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी होगी। इसके बाद दिन में कपल सात फेरे लेगा और फिर शाम 6 बजे तक परिणीति चोपड़ा की विदाई हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+