Parineeti Chopra और Raghav Chadha ने बेटे का नाम रखा 'नीर', क्या है मतलब? दिखाई पहली झलक
Parineeti Chopra and Raghav Chadha Baby Name: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा पहली बार माता-पिता बने हैं। उन्होंने गत 19 अक्टूबर 2025 को अपने बेटे के जन्म की घोषणा की थी। वहीं अब कपल ने आखिरकार उसके नाम का खुलासा कर दिया है।
परिणीति-राघव ने बेटे के नाम का किया खुलासा
आज यानी 19 नवंबर 2025 को बच्चे के जन्म के ठीक एक महीने बाद परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है। आपको बता दें कि कपल ने बेटे का नाम 'नीर' रखा है।

बेटे का नाम रखा 'नीर' और बताया उसका मतलब
'नीर' का अर्थ है पवित्रता, दिव्यता और असीमता। ये बच्चे के माता-पिता यानी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के लिए भी एक संकेत है, जो उनके नामों को मिलाकर एक बेहद खूबसूरत मिश्रण बनाता है।
परिणीति-राघव ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बेटे की झलक
-परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बेटे के पैर चूमते और उसे अपनी हथेलियों में थामे हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- जलस्य रूपम्, प्रेमस्य स्वरूपम्- तत्र एव नीर। हमारे हृदय को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने उसका नाम 'नीर' रखा....शुद्ध, दिव्य, असीम।
-बेटे के पैदा होने के बाद पहली बार राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने ये फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आपको बता दें कि बेटे का नाम नीर रखना परिणीति और राघव के लिए बिल्कुल आसान काम नहीं था। इसके लिए दोनों ने अपने-अपने नामों की मदद ली है।
-परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने बेटे का नाम नीर रखा है जो कि उनके नामों का मिश्रण है। इसमें मां के पहले नाम से 'नी' और पिता के नाम के पहले अक्षर 'र' को मिलाकर इसे पूरा किया गया है।
सितंबर 2023 में हुई थी परिणीति और राघव की शादी
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने मई 2023 में नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। इससे पहले दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर स्थित द लीला पैलेस में अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी कर ली थी।
अगस्त 2025 में हुई थी परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी की घोषणा
-परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अगस्त 2025 में एक ज्वाइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस की घोषणा की घोषणा कीथी। उन्होंने एक गोल्डन और वाइट कलर का केक शेयर किया था जिस पर '1 + 1 = 3' लिखा था। साथ ही उनके बढ़ते परिवार का संकेत देने वाले बच्चे के पैरों के निशान भी थे।
-इसके बाद परिणीति और राघव ने हाथों में हाथ डाले, अपने जीवन के नए अध्याय के लिए तैयार एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था- हमारा छोटा सा ब्रह्मांड...अपने रास्ते पर है। असीम आशीर्वाद।
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications