'1+1=3' होने वाले हैं परिणीति-राघव, घर में गूंजेगी किलकारियां, इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी
Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के घर जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजेंगी। फैंस के इंतजार के बीच कपल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी नई जिंदगी की सबसे बड़ी खुशखबरी साझा की।
इस प्यारी घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है, और फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक सभी इस कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। कपल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक प्यारी पोस्ट के जरिए बताया कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

पोस्ट में एक खूबसूरती से सजाया गया केक नजर आ रहा है, जो गोल सिल्वर प्लेट में रखा है। उसके बीच में सुनहरे रंग के नन्हे पैरों की छाप बनी है और लिखा है - "1 + 1 = 3", यानी परिवार में नए मेहमान के आने का संकेत। साथ ही कपल ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दोनों पार्क में हाथ थामे टहलते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा पर कपिल शर्मा ने लगाया ऐसा इल्जाम, पति राघव चड्ढा के उड़े होश, जानें क्या हुई बात
सेलिब्रिटीज ने दी बधाई
पोस्ट शेयर होते ही फैंस और सेलिब्रिटीज ने कपल को शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने लिखा, "congrats डार्लिंग", वहीं भूमि पेडनेकर ने भी उन्हें बधाई दी।
शो में दिया था हिंट
कुछ दिन पहले 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में राघव ने फैमिली बढ़ाने के प्लान का इशारा किया था। शो के दौरान कपिल शर्मा ने मजाक करते हुए कहा था कि शादी के बाद उनकी मां सिर्फ नाती-पोते की बातें करने लगी थीं और नवविवाहित जोड़े को भी जल्दी गुड न्यूज देने की सलाह दी। इस पर राघव ने मुस्कुराते हुए कहा था, "गुड न्यूज जल्द देंगे।"
2023 में हुई थी शादी
परिणीति और राघव ने 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में लीला पैलेस होटल में शादी की थी। इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड और राजनीति की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के बाद से ही परिणीति कई बार सोशल मीडिया पर राघव के लिए अपना प्यार जाहिर करती रही हैं।
ये भी पढ़ें: क्या मां बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा? AAP नेता राघव चड्ढा ने प्रेग्नेंसी को लेकर कही ऐसी बात, जानें सच












Click it and Unblock the Notifications