परिणीति चोपड़ा पर कपिल शर्मा ने लगाया ऐसा इल्जाम, पति राघव चड्ढा के उड़े होश, जानें क्या हुई बात
Parineeti Chopra and Raghav Chadha: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए एपिसोड का नया प्रोमो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जारी कर दिया गया है, जिसमें इस बार मेहमान बनकर, आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और उनकी पत्नी, बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पहुंची हैं।
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचे परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा
कपिल शर्मा के शो में जैसे ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जोड़ी नजर आई, मंच पर रोमांच, चुटकुले और निजी किस्सों की बौछार हो गई। ये नया प्रोमो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राघव चड्ढा को को देख कपिल शर्मा ने ली चुटकी
वीडियो में देखा जा सकता है कि शो की शुरुआत में ही राघव चड्ढा को बिना जूते के देखकर कपिल शर्मा ने चुटकी ली। इसके बाद कपिल शर्मा ने राघव चड्ढा से पूछा- क्या आपने कोई मन्नत ली थी कि परिणीति से शादी हो जाए तो आप मेरे शो में नंगे पांव आएंगे? इस पर राघव ने खुलासा किया कि उनके जूते बैकस्टेज किसी ने चुरा लिए हैं।
इलेक्शन जीतना मुश्किल या पत्नी का दिल?
-इसके बाद कपिल शर्मा ने राघव चड्ढा से पूछा- आपके लिए चुनाव जीतना ज्यादा कठिन है या पत्नी का दिल? इससे पहले कि राघव कुछ बोलते, परिणीति ने जवाब दिया- सबसे मुश्किल तो राघव को उनके काम से दूर करना है। इस पर कपिल ने माकिया लहजे में कहा- इसका मतलब देश के नेता तो काम करना चाहते हैं, लेकिन बीवियां करने नहीं देती हैं।
-परिणीति चोपड़ा शो के होस्ट कपिल शर्मा की ये बात सुनकर हैरान हो जाती हैं जबकि राघव चड्ढा अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। इसके बाद राघव अपनी पत्नी परिणीति को प्यार से मनाते हुए उन्हें किस भी करते हैं।
कपिल शर्मा को क्यों नहीं मिला था परिणीति-राघव की शादी का न्योता?
-वहीं वीडियो के अंत में कपिल शर्मा ने परिणीति चोपड़ा से पूछा कि आखिर उन्हें शादी में क्यों नहीं बुलाया गया। इस पर परिणीति ने बताया कि उनकी शादी बहुत प्राइवेट थी और सिर्फ 20 लोगों को ही बुलाया गया था।
-परिणीति ने ये भी कहा- कपिल शर्मा ने भी हमें अपनी शादी में नहीं बुलाया था। इस पर कपिल ने मजाक में कहा- मैंने सोचा था अगली शादी में आ जाएंगे। ये सुनकर राघव चड्ढा चौंक गए और शो में ठहाकों की बौछार होने लगी।












Click it and Unblock the Notifications