क्या मां बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा? AAP नेता राघव चड्ढा ने प्रेग्नेंसी को लेकर कही ऐसी बात, जानें सच

Parineeti Chopra Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में अपने पति और आप नेता राघव चड्ढा के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में मेहमान बनकर पहुंची थीं। इस शो में इस कपल ने कुछ ऐसी बातों का खुलासा किया है जिसे सुनने के बाद लोग हैरान हो गए हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की लव स्टोरी
हाल ही में प्रसारित हुए इस शो के नए एपिसोड में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी लव स्टोरी से लेकर शादी तक के सफर को बड़े ही दिलचस्प अंदाज में दर्शकों के साथ शेयर किया।

Parineeti Chopra

क्या प्रेग्नेंट हैं परिणीति चोपड़ा?

-शो में जब कपिल शर्मा और नवजोत सिंह सिद्धू ने नवविवाहित जोड़े, परिणीति और राघव से मजाकिया अंदाज में पूछा कि गुड न्यूज कब मिल रही है, तो आप नेता ने बड़ा ही प्यारा जवाब दिया। राघव चड्ढा ने मुस्कुराते हुए कहा- बहुत जल्द आपको गुड न्यूज भी दे देंगे। राघव की इस बात पर वहां मौजूद दर्शक और खुद परिणीति भी हैरान रह गईं।

-खास बात ये रही कि राघव चड्ढा ने ये बात शो में केवल एक बार नहीं, बल्कि दो-तीन बार दोहराई। उनके इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। फैंस के बीच कयासों का दौर शुरू हो गया है कि क्या परिणीति चोपड़ा जल्द मां बनने वाली हैं? हालांकि इस पर अभी तक दोनों में से किसी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सितंबर 2023 में हुई थी परिणीति और राघव की शादी

-शो में कपिल शर्मा ने राघव चड्ढा से पूछा था कि क्या उनके लिए चुनाव जीतना ज्यादा कठिन है या पत्नी का दिल? इससे पहले कि राघव कुछ बोलते, परिणीति ने जवाब दिया- सबसे मुश्किल तो राघव को उनके काम से दूर करना है। इस पर कपिल ने माकिया लहजे में कहा- इसका मतलब देश के नेता तो काम करना चाहते हैं, लेकिन बीवियां करने नहीं देती हैं।

-आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी सितंबर 2023 में बड़ी ही धूमधाम से हुई थी। उनकी इस रॉयल शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत तक की नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी। शादी के बाद से दोनों अक्सर अपने खूबसूरत पलों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+