Param Sundari BO Collection Day 1: 'परम सुंदरी' ने ओपनिंग डे पर किया ऐसा कमाल, कमाए इतने करोड़
Param Sundari Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड की नई रिलीज 'परम सुंदरी' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर शुरुआत की है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर इस फिल्म को लेकर शुरुआती रिस्पॉन्स बहुत मजबूत नहीं था।
लोगों को पसंद आ रही है फिल्म 'परम सुंदरी'
फिल्म के ट्रेलर को खास पसंद नहीं किया गया था और जाह्नवी कपूर के किरदार पर भी सवाल उठे थे, लेकिन इन सबके बावजूद फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा प्रदर्शन किया है। दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक गत 28 अगस्त 2025 को रिलीज हुई फिल्म 'परम सुंदरी' ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है। करीब 50 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म के लिए ये आंकड़ा संतोषजनक माना जा रहा है।
-अगर आने वाले दिनों में भी फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती रही, तो एक-दो हफ्तों में ये अपने बजट का औसत निकाल लेगी। ओपनिंग डे पर फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी ठीकठाक रही। सुबह के शोज- 8.19 फीसदी, दोपहर के शोज-11.45 फीसदी, शाम के शोज- 12.27 फीसदी और रात के शोज 19.77 फीसदी भरे रहे।
क्यों देखें फिल्म 'परम सुंदरी'?
-इसके अलावा शाम और रात के शोज में दर्शकों की संख्या बढ़ी थी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मजबूती मिली है। आपको बता दें कि फिल्म का एक पहलू इसकी पृष्ठभूमि है। 'परम सुंदरी' साउथ कल्चर और बैकग्राउंड पर आधारित है, जबकि मैडॉक फिल्म्स की ज्यादातर फिल्में यूपी-एमपी की झलक लिए होती हैं। यही कारण है कि हिंदी बेल्ट के दर्शकों से फिल्म को थोड़ी चुनौती मिल सकती है।
-हालांकि फिल्म 'परम सुंदरी' के लिए दो बड़े प्लस प्वाइंट्स भी हैं। एक तो ये फिल्म पूरी तरह से फैमिली ऑडियंस के लिए उपयुक्त है। इसके अलावा आने वाले हफ्ते में कोई बड़ी रिलीज नहीं है, जिससे इसे बॉक्स ऑफिस पर खुलकर रन करने का मौका मिलेगा।
-फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन भले ही धमाकेदार न हो, लेकिन फिल्म की शुरुआत पॉजिटिव रही है। अगर कंटेंट ने दर्शकों को पकड़ लिया, तो परम सुंदरी भी सैयारा जैसी स्लीपर हिट साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications