Pankaj Dheer को महाभारत में कर्ण नहीं अर्जुन का मिला था रोल, एक जिद की वजह से छिन गया लीड किरदार

Pankaj Dheer News: टीवी और फिल्मों के दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का निधन मुंबई में हो गया। 68 साल की उम्र में एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने महाभारत में कर्ण का किरदार निभाया था। इसके अलावा, चंद्रकांता में शिवदत्त के किरदार की वजह से भी काफी लोकप्रियता मिली थी। टीवी के इतिहास में 'महाभारत' (1988) सिर्फ एक पौराणिक शो नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक घटना थी। इस सीरियरल में निभाया कर किरदार लोगों को आज भी याद है।

बहुत कम लोग जानते हैं कि इस महाकाव्य में कर्ण का यादगार किरदार निभाने वाले पंकज धीर को शुरुआत में अर्जुन के रोल के लिए चुना गया था। निर्माता बी. आर. चोपड़ा और पटकथा लेखकर राही मासूम रजा ने पहले पंकज धीर को अर्जुन का रोल ऑफर किया था। हालांकि, उनकी एक छोटी सी जिद ने उनकी किस्मत की दिशा ही बदल दी।

Pankaj Dheer

Pankaj Dheer नहीं कटवाना चाहते थे अपनी मूंछें

महाभारत के निर्देशक बी. आर. चोपड़ा और राइटर डॉ. राही मासूम रज़ा ने पंकज धीर को शो के ऑडिशन के दौरान अर्जुन के रूप में देखा था। पंकज की पर्सनैलिटी, डायलॉग डिलीवरी और गहरी आवाज ने सभी को प्रभावित किया। हालांकि, उनसे कहा गया कि अर्जुन का किरदार निभाने के लिए अपनी मूंछें हटानी पड़ेंगी। डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर चाहते थे कि अर्जुन का चेहरा अधिक सौम्य और युवा दिखना चाहिए। पंकज धीर ने साफ तौर पर इसके लिए मना कर दिया था।

यह भी पढ़ें: Pankaj Dheer: नहीं रहे 'महाभारत के कर्ण' पंकज धीर, मुंबई के किस फेमस कॉलेज से की थी पढ़ाई?

पंकज धीर ने विनम्रता से मना कर दिया था और कहा कि मूंछें मेरी पहचान हैं, मैं इन्हें नहीं हटा सकता। इसके बाद उन्हें यह रोल नहीं मिला। इसके बाद मेकर्स ने नितीश भारद्वाज को चुना था, लेकिन उनके किरदार को कृष्ण के लिए फाइनल किया गया। अर्जुन का किरदार अरुण बख्शी को देने का विचार किया गया। हालांकि अंत में अर्जुन का रोल फिरोज खान ने निभाया था।

Mahabharat में पंकज धीर ने निभाया था कर्ण का किरदार

जब कर्ण के रोल के लिए ऑडिशन हुआ, तो पंकज धीर को उसी शो में दूसरा मौका मिला था। उन्होंने उस किरदार को इतने दमदार तरीके से निभाया कि दर्शक आज भी उन्हें 'महाभारत का असली वीर' कहते हैं। उनकी गहरी आवाज, दमदार व्यक्तित्व और भावनात्मक अभिनय ने कर्ण को शो का सबसे ट्रैजिक और प्रिय किरदार बना दिया। एक्टर के निधन पर बॉलीवुड के दिग्गजों ने अपनी संवेदना जाहिर की है।

यह भी पढ़ें: Pankaj Dheer ने बनाई थी ऐसी 'एडल्ट फिल्‍म', कनाडा से आया था क्रू, होटल के कमरे में हुआ था 'ये सब'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+