Pankaj Dheer ने बनाई थी ऐसी 'एडल्ट फिल्म', कनाडा से आया था क्रू, होटल के कमरे में हुआ था 'ये सब'
Pankaj Dheer: दिवाली से ठीक पहले सिनेमा जगत पर शोक की छाया छा गई है। फिल्म और टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। उन्होंने आज यानी 15 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 11:30 बजे अंतिम सांस ली।
68 वर्षीय पंकज धीर की हुई मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 68 वर्षीय पंकज धीर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। बीआर चोपड़ा की महाभारत में सूर्यपुत्र कर्ण की भूमिका से घर-घर में लोकप्रिय हुए पंकज धीर को उनके दमदार अभिनय और गहरी आवाज के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

पंकज धीर ने 25 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था
-पंकज धीर उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल थे, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ मराठी फिल्मों और थिएटर में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने करियर में 25 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और हर किरदार में अपनी छाप छोड़ी।
-कम ही लोग जानते हैं कि अभिनय के साथ-साथ उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया था। साल 1983 में उन्होंने भारत की पहली एडल्ट फिल्म Bombay Fantasy का निर्देशन किया था, जिसने उस दौर में जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं।
Bombay Fantasy थी भारत की पहली एडल्ट फिल्म
-साल 1983 में रिलीज हुई Bombay Fantasy के डायरेक्टर पंकज धीर थे जबकि इसके प्रोड्यूसर एक्टर-डायरेक्टर मजहर खान थे। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी केएन सिंह के बेटे विभूषण सिंह पॉल ने, जो फिल्मी दुनिया में नील कुमार के नाम से जाने जाते थे।
-ये फिल्म इसलिए चर्चा में रही थी क्योंकि इसमें एक ही सीन में दो कपल्स के इंटिमेट मोमेंट्स दिखाए गए थे, जो उस वक्त भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ी बात थी। इसी कारण इसे भारत की पहली एडल्ट सर्टिफाइड फिल्म माना गया था।
मुंबई के होटल में हुई थी शूटिंग
-Bombay Fantasy के लिए शूटिंग बेहद आधुनिक तकनीक से की गई थी। इसके बेडरूम सीन्स मुंबई के मशहूर सन-एंड-सैंड होटल में फिल्माए गए थे।
-इसके लिए कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया से एक प्रोफेशनल कैमरा टीम बुलाई गई थी। पूरी यूनिट कई दिनों तक होटल में ठहरी रही और वहीं शूटिंग पूरी की गई थी।
विभूषण सिंह का फिल्मी करियर और जिंदगी का सफर
-फिल्म के लीड एक्टर विभूषण सिंह पॉल (जिन्हें विभु पॉल या विभु सिंह भी कहा गया) असल में एक्टर केएन सिंह और एक्ट्रेस परवीन पॉल के बेटे थे। बताया जाता है कि दोनों ने शादी नहीं की थी।
-फिल्मी करियर उम्मीद के मुताबिक नहीं चला, जिसके बाद विभूषण कनाडा चले गए थे। अब वह टोरंटो में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करते हैं। उनकी पत्नी जेस पॉल और बेटी सारा फारिया वहीं रहती हैं।
मजहर खान और विभूषण की गहरी दोस्ती
कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मजहर खान और विभूषण सिंह के बीच गहरी दोस्ती थी। मजहर खान ने ही विभूषण को फिल्मों में आने के लिए प्रेरित किया था।
Bombay Fantasy का एक और दिलचस्प पहलू ये था कि इसके क्लाइमेक्स में फिल्म जब जब फूल खिले के सुपरहिट गाने ये समा का इंस्ट्रूमेंटल वर्जन इस्तेमाल किया गया था।
पंकज धीर की विरासत अमर रहेगी
-महाभारत के बाद पंकज धीर की लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि स्कूल की किताबों में कर्ण के रूप में उनकी तस्वीरें छपने लगी थीं। हरियाणा के करनाल और छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित कर्ण मंदिरों में उनकी आदमकद मूर्तियां आज भी मौजूद हैं, जिनकी पूजा की जाती है।
-एक्ट जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनकी कला, किरदार और सिनेमा के प्रति समर्पण उन्हें हमेशा अमर बनाए रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications