Pankaj Dheer: नहीं रहे 'महाभारत के कर्ण' पंकज धीर, मुंबई के किस फेमस कॉलेज से की थी पढ़ाई?

Pankaj Dheer Education: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर आई है, जिसने लाखों फैंस को भावुक कर दिया है। मशहूर एक्टर पंकज धीर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने बीआर चोपड़ा के महाकाव्य टीवी सीरियल 'महाभारत' में कर्ण का दमदार किरदार निभाया था। 68 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि पंकज धीर पिछले काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। आखिरकार वो जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन की खबर से फैंस, साथी कलाकार और पूरी फिल्म-टीवी इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है।

Pankaj Dheer Education

मुंबई में हुई थी पढ़ाई

पंकज धीर का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने St. Theresa's High School, मुंबई से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने एमएमके कॉलेज, मुंबई से ग्रेजुएशन किया। कॉलेज के दिनों में ही उन्हें एक्टिंग का शौक लग गया था। पंकज अक्सर थिएटर और कॉलेज ड्रामों में हिस्सा लेते थे, जिससे उनकी एक्टिंग स्किल्स और निखरती गईं।

ये भी पढ़ें: Pankaj Dheer को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, क्या करती है पत्नी? चार दिन बाद थी मैरिज एनिवर्सरी

पंकज धीर का फिल्मी सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। उनके पिता सी.एल. धीर एक जाने-माने डायरेक्टर थे, जिन्होंने कई हिट फिल्में बनाई थीं। परिवार में मां और पत्नी भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी रहीं, जिससे पंकज का रुझान शुरू से ही सिनेमा की ओर रहा।

कैंसर से जूझते रहे थे पंकज

करीबी दोस्त और एक्टर अमित बहल के मुताबिक, पंकज धीर कुछ साल पहले कैंसर से ठीक हो गए थे। लेकिन कुछ महीनों पहले बीमारी फिर से लौट आई। उन्होंने इलाज और सर्जरी करवाई, मगर आखिर में यह बीमारी उनके जीवन पर भारी पड़ गई।

पंकज धीर के निधन की खबर सुनते ही फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर फैल गई। कई कलाकारों और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए, लेकिन 'महाभारत' के कर्ण के रूप में वे हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Pankaj Dheer Funeral: महाभारत के 'कर्ण' पंकज धीर का अंतिम संस्कार कब और कहां? कौन देगा मुखाग्नि?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+