ना तो इज्जत है और ना ही... 'बिट्टू की मम्मी' का बड़ा बयान! 'पंचायत' एक्ट्रेस ने खोले पर्दे के पीछे के राज
Panchayat Fame Sunita Rajwar: मोस्ट अवेटेड 'पंचायत' सीरीज में बनराकस की पत्नी के रोल में छाईं सुनीता रजवार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपने किरदार से फैंस को दीवाना बनाने वाली सुनीता ने हाल ही में जो इंटरव्यू दिया है, उसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि सुनीता अपने प्रोफेशनल करियर में काफी कुछ झेल रही हैं।
'जानवरों जैसा सुलूक किया जाता है...न तो इज्जत होती है और ना ही ढंग के पैसे मिलते हैं...' ये शब्द हैं सुनीता के। जी हां वही सुनीता, जिन्होंने गुल्लक में बिट्टू की मम्मी का किरदार निभाकर फैंस को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

'ना तो इज्जत मिलती है और ना ही...'
पंचायत एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि जिन एक्टर्स को छोटे-छोटे रोल मिलते हैं या फिर जो स्टार्स साइड रोल करते हैं, इंडस्ट्री में उनकी ना तो इज्जत होती है और ना ही उन्हें ढंग के पैसे ही मिल पाते हैं। एक्ट्रेस ने ये बात खुद को लेकर बोली है, जिसे सुनने के बाद उनके फैंस भी हैरान हैं।
एक्ट्रेस ने खोले पर्दे के पीछे के राज
एक्ट्रेस ने कहा कि कुछ एक्टर्स बहुत आसानी से मिल जाते हैं और ये कम पैसे में भी काम करने को तैयार हो जाते हैं क्योंकि उन्हें अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए कुछ तो करना ही है और यही वजह है कि अन्य लोगों को कंपेरिजन में इन्हें इज्जत कम दी जाती है।
क्यों होता है ऐसा भेदभाव?
इसके बाद सुनीता ने लीड एक्टर्स और सपोर्टिव एक्टर्स के बीच होने वाले भेदभाव के बारे में भी बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि बहुत ज्यादा भेदभाव किया जाता है। लीड एक्टर्स को उनकी सुविधा के हिसाब से पूरा वक्त दिया जाता है जबकि साइड एक्टर्स के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता।
'हम जैसे एक्टर्स को गंदा सा...'
लीड एक्टर्स को सारी सुविधाएं दी जाती हैं। उनका रूम एकदम साफ होता है। उन्हें फ्रिज, माइक्रोवेव जैसी तमाम सुविधाएं दी जाती हैं। मगर हम जैसे एक्टर्स को छोटा सा गंदा रूम दिया जाता है जिसमें तमाम तरह की सुविधाओं का अभाव होता है।
पंचायत में 'बिट्टू की मम्मी'
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनीता राजभर ने 'पंचायत' सीरीज में बनराकस की पत्नी क्रांति का किरदार निभाया है। बिट्टू की मम्मी के नाम से सुनीता दर्शकों के दिलों में खास रज कर चुकी हैं। फैंस को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आती है।












Click it and Unblock the Notifications