Panchayat Cast Fees: 'पंचायत' वेब सीरीज में किसने ली कितनी फीस? 'सचिव जी' ने कर ली इतनी कमाई

Panchayat Cast Fees: पॉपुलर वेब सीरीज 'पंचायत' का सीजन 4 अब जल्द ही रिलीज होने वाला है। लोग बड़ी ही बेसब्री के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसके स्ट्रीम होने का इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि 'पंचायत सीजन 4' का ट्रेलर आज यानी 11 जून 2025 को रिलीज कर दिया गया है।

फुलेरा गांव में इस बार होगा चुनावी घमासान
सीरीज के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोग ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। पंचायत के नए सीजन के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कैसे फुलेरा गांव इस बार चुनावी घमासान का मैदान बनने वाला है, जहां आमने-सामने हैं मंजू देवी और क्रांति देवी।

Panchayat Cast Fees

'पंचायत सीजन 4' की स्टारकास्ट

रैली के गीत, बड़े-बड़े वादे और जबरदस्त प्रचार के साथ पूरा गांव जैसे किसी मेले में बदल गया है। दोनों टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ में जुटी हुई हैं। जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे शानदार कलाकार एक बार लोगों का दिल खुश करने के लिए आ रहे हैं।

24 जून 2025 को रिलीज होगी वेब सीरीज

-पंचायत एक बहुत ही पॉपुलर वेब सीरीज है। इस सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं। अब चौथा सीजन आने वाला है। सीरीज का नया सीजन आगामी 24 जून 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इसी बीच लोग इस सीरीज के नए सीजन को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

-इस सीरीज की पूरी स्टारकास्ट लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। आइए आपको बताते हैं कि इस सीरीज के पिछले सीजन में इसके स्टार्स ने कितनी फीस चार्ज की थी।
आपको बता दें कि पंचायत 4 के लिए एक्टर्स ने क्या फीस चार्ज की है इसे लेकर अभी तक सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पंचायत वेब सीरीज के लिए एक्टर्स ने ली इतनी फीस

जीतेंद्र कुमार

इस सीरीज के फेमस एक्टर जीतेंद्र कुमार लीड रोल में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इसके लिए 70 हजार रुपए प्रति एपिसोड लिए हैं। पूरे सीजन के लिए उन्हें 5.6 लाख रुपये की फीस दी गई है। जीतेंद्र इस सीरीज के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं। उन्होंने इस सीरीज में फेमस सचिव जी का किरदार निभाया है।

नीना गुप्ता

वहीं एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने इस सीरीज के लिए 50 हजार रुपये प्रति सीजन चार्ज किए हैं। ऐसे में उन्होंने पूरे सीजन के लिए 4 लाख रुपये चार्ज किए हैं। सीरीज में वह फेमस मंजू देवी के रोल में दिखाई दी हैं।

रघुवीर यादव

वहीं पॉपुलर एक्टर रघुवीर यादव ने पंचायत सीरीज के लिए 40 हजार रुपये प्रति एपिसोड चार्ज किए हैं। पूरे सीजन के लिए उन्हें 3.2 लाख रुपये मिले हैं। इस सीरीज में उन्हें प्रधान जी के किरदार में देखा गया है।

चंदन रॉय

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर चंदन रॉय ने इस सीरीज के लिए 20 हजार रुपये प्रति एपिसोड चार्ज किए हैं। ऐसे में उन्होंने कुल 1.6 लाख रुपये की फीस ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+