Panchayat 3 Trailer Out: 'बनराकस' ने कर दिया खेल, फुलेरा में मचने वाला है घमासान, देखें ट्रेलर
Panchayat 3 Trailer: क्या अभिषेक सिंह 'फुलेरा' की गंदी और बेकार राजनीति के बीच निष्पक्ष हो सकेंगे? क्या वे अपने सपनों का पीछा कर सकेंगे? क्या वे दो ग्रुप के बीच बन रही दरार को दूर करने में कामियाब हो पाएंगे? फैंस को जल्द ही इन सारे सवालों के जवाब मिलने वाले हैं। 'द वायरल फीवर' द्वारा निर्मित मजेदार वेब सीरीज 'पंचायत 3' का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर आउट हो चुका है। ऐसे में सीरीज को लेकर फैंस की एक्साइटमेंड कई गुना ज्यादा बढ़ चुकी है।
8 एपिसोड वाला ये नया सीजन फुलेरा गांव की मजेदार कहानी को एक बार फिर लेकर आया है। फैंस के मन में कई तरह के जो सवाल उमड़ रहे थे, उन सभी के जवाब उन्हें इस ट्रेलर में मिल जाएंगे। ट्रेलर में दो गुटों के बीच सचिव जी काफी बुरी तरह फंसते हुए नजर आ रहे हैं।

एक दफा तो परेशान होकर वो बोल ही देते हैं कि अच्छा भला वे रिजाइन कर रहे था। इससे साफ जाहिर है कि सचिव जी के इस्तीफे के बीच ही फुलेरा में भूचाल आ गया, जिसकी वजह से वे एक बार फिर वहीं फंसे रह गए।
सीजन 3 भी आपको एक बार फिर हंसाने के लिए तैयार है। अपनी इंट्रस्टिंग कहानी के साथ फुलेरा गांव के सभी लोग आपको एंटरटेन करने के लिए आ रहे हैं। बता दें कि इस बार भी जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और सानविका जैसे कलाकार फैंस के सामने एक बार फिर हाजिर होंगे।












Click it and Unblock the Notifications