Panchayat 3 के लिए इन एक्टर्स ने वसूली मोटी रकम, प्रधान और सचिव जी की फीस उड़ा देगी होश

Panchayat 3 cast Fees: 'पंचायत 3' का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। सीरीज की स्टारकास्ट से लेकर इसकी आगे की कहानी तक... इन सबमें फैंस एक बार फिर जी लेना चाहते हैं। हाल ही में सीरीज का ट्रेलर आउट हुआ है और इसके आउट होने के बाद सीरीज को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना तक बढ़ भी गई है। अब हाल ही में शो की स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी कई सवाल फैंस के मन में घूम रहे हैं। ऐसे में चलिये आपको बताते हैं कि किस स्टार ने कितनी फीस वसूली है। खासतौर पर प्रधान और सचिव जी।

सचिव जी की भारी-भरकम डिमांड
सचिव जी का किरदार निभाने वाले अभिषेक त्रिपाठी की एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। सीरीज में अभषेक ने अपने टैलेंट से जान फूंकने का काम किया। अभिषेक की जगह किसी को भी फैंस के लिए इमैजिन कर पाना लगभग नामुमकिन ही था। ऐसे में चलिये बात करते हैं कि तीसरे सीजन के लिए सचिव जी ने कितनी डिमांड रखी है। साथ ही प्रधानजी की फीस भी जान लेते हैं।

panchayat season 3 cast fees

कितनी फीस ले रहे सचिव जी?
'पंचायत 3' में सचिव जी एक बार फिर फुलेरा के दो गुटों के बीच सामंजस्य बैठाने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे। टाइम्स नाऊ की खबर के मुताबिक अभिषेक त्रिपाठी ने इस सीजन के हर एपिसोड के लिए 70,000 रुपये चार्ज किये हैं। यानी कि ओवरऑल सीरीज के लिए अभिषेक त्रिपाठी ने अच्छी खासी रकम वसूल की है।

सचिव जी की थी इतनी फीस
बता दें कि इससे पहले सीरीज के दो सीजन में अभिषेक ने एक एपिसोड के लिए 50,000 रुपये फीस वसूल की थी। ऐसे में अब उनकी फीस में थोड़ा बहुत इजाफा हुआ है। बता दें कि सचिव जी को सीरीज आउट होने के बाद फैंस का भरपूर प्यार मिला था।

'प्रधान जी' ने वसूली इतनी रकम
'पंचायत 3' में फुलेरा गांव के प्रधान यानी रघुबीर यादव ने सीरीज में ब्रिज भूषण दुबे का दमदार किरदार निभाया था। खबरों की मानें तो प्रधान जी ने एक एपिसोड के लिए 40,000 रुपये की रकम चार्ज की है।

नीना गुप्ता को मिली इतनी फीस
बात करें अगर नीना गुप्ता की, तो पंचायत 3 के लिए नीना को मेकर्स ने 50,000 रुपये की रकम दी है। ये रकम सीरीज के एक एपिसोड के लिए है। बता दें कि इस बीच नीना गुप्ता अपने एक पोस्ट को लेकर भी चर्चा में थीं, जो सीरीज से ही जुड़ी हुई थी।

नीना गुप्ता ने कहा कि सचिव जी की खोज हो रही है। क्या आप बनोगे फुलेरा के अगले सचिव? देखते ही देखते लोग उनके इस पोस्ट पर रिएक्शन देने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+