मां श्वेता तिवारी की दूसरी प्रेग्नेंसी से पलक तिवारी हो गई थीं परेशान, खबर सुनते ही पकड़ लिया था सिर
पलक तिवारी ने हाल ही में बताया कि उन्हें उस वक्त कैसा लगा था जब उन्हें मालूम पड़ा था कि श्वेता दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

Palak Tiwari On Shweta Tiwari Pregnancy: श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में पलक तिवारी को काफी पसंद किया गया। ऐसे में हर कोई पलक के बार में ही बात कर रहा है।
श्वेता तिवारी की दूसरी प्रेग्नेंसी के लिए तैयार नहीं थी पलक
बता दें कि, पलक तिवारी टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी हैं। श्वेता ने दो शादियां की थी पहली शादी से पलक तिवारी का जन्म हुआ और दूसरी शादी से उनका बेटा हुआ। जब बेटे का जन्म हुआ था तब पलक तिवारी की उम्र 15 साल की थी। पलक ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि जब उन्हें अपनी मां की दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो उनका कैसा रिएक्शन था।
ऐसा था पलक का रिएक्शन
पलक तिवारी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, जब उन्हें पहली बार पता चला था कि श्वेता तिवारी दूसरी बार मां बनने वाली हैं तो यह सुनकर वह काफी परेशान हो गई थीं और उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर ये क्या हो रहा है।
महज 15 साल की थी पलक
पलक तिवारी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे याद है उस वक्त मैं 15 साल की थी। मेरी मां ने मुझे कहा था, यू नो हमारा बेबी होने वाला है। तो मैंने कहा नहीं नहीं नहीं. मैंने अपना सर हिला हिला कर कहा। तो मम्मी ने कहा क्या मतलब है तुम्हारा नहीं? मैंने तो बैठ कर ऐसे बात की जैसे कि मम्मी औऱ मेरा कॉन्ट्रैक्ट है और उन्होंने वो अब तोड़ दिया है'।
पलक का रिएक्शन देख हैरान हो गईं थी श्वेता
पलक तिवारी ने आगे कहा, 'मेरा यह रिेएक्शन देखकर मां ने कहा कि बात क्या कर रही है तू बोल क्या रही है? मैंने कहा कि मुझे किसी ने नहीं बोला था कि बच्चा होने वाला है। ये मेरे कॉन्ट्रैक्ट में नहीं था और मैं इसके लिए तैयार नहीं थी। यह सुनकर उनकी मां को गुस्सा आता है और वह कहती हैं, प्लीज ओवर रिएक्ट करना बंद करो'।
श्वेता तिवारी ने दो बार की शादी
बता दें कि, श्वेता तिवारी ने दो बार शादी की है। पहली शादी उन्होंने राजा चौधरी से की थी। जिससे उनकी बेटी पलक तिवारी हैं। राजा को तलाक देने के बाद एक्ट्रेस ने अभिनव कोहली से शादी की जिससे उनका बेटा रेयांश है। फिलहाल एक्ट्रेस अपने दोनों बच्चों का अकेले ध्यान रखती हैं और सिंगल मदर होकर अपना खुशहाल जीवन बिता रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications