पलक तिवारी की फोटोज देख दीवाने हुए इब्राहिम अली खान, कमेंट देख फैंस ने पूछा-'शादी पक्की?'
Palak Tiwari Viral Photos: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें कई बार सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ स्पॉट किया जा चुका है। ऐसे में आए दिन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं होती हैं।
इब्राहिम अली खान संग अफेयर की चर्चा के बीच पलक तिवारी ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें एक्ट्रेस अपने कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। जिसको देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ही नहीं, उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड इब्राहिम अली खान भी दीवाने हो गए।

पलक तिवारी की तस्वीरें देख इब्राहिम खुद को रोक नहीं पाए और फिर उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया जिसके बाद से हर तरफ कपल के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा है। इब्राहिम ने एक फायर इमोजी साझा किया, जिसमें लिखा हुआ है, 'लुकिंग गुड'। इस कमेंट को देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
इब्राहिम के कमेंट के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'पटौदी पैलेस की छत पर @iakpataudi द्वारा ली गई।' ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने कंफर्म मान लिया कि दोनों के परिवार वाले भी इस रिश्ते से खुश हैं। वहीं, कुछ फैंस ने भी पलक की तारीफ की और इब्राहिम से शादी पक्की को लेकर सवाल पूछा। फिलहाल पलक की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बता दें कि, इससे पहले भी पलक तिवारी इब्राहिम के घर के बाहर स्पॉट हुई थीं। इसके अलावा वह एक्टर की बहन सारा और मां अमृता सिंह के साथ वेकेशन पर गई थीं। सभी को एकसाथ मुंबई एयरपोर्ट देखा गया था। हालांकि इब्राहिम ने कई बार इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह फिलहाल अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म दिलेर से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications