Palak Tiwari ने सबके सामने ईशान खट्टर को यूं किया इग्नोर, यूजर्स बोले- 'इतना एटीट्यूड और जीरो मैनर्स'
पलक तिवारी अक्सर अपने बोल्ड अवतार को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें ईशान खट्टर को इग्नोर करते हुए देखा जा सकता है।
Palak Tiwari Trolled: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अक्सर लाइमलाइट में छाई रहती हैं। वह अक्सर अपनी स्टाइल और चौंका देने वाले बयानों की वजह से फैंस का ध्यान खींचती हैं। हाल ही में वह एक इवेंट में नजर आईं इस दौरान उन्होंने एक खूबसूरत ब्लैक ड्रेस कैरी की हुई थी।
पलक ने ईशान खट्टर को किया इग्नोर
पलक तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अपने लुक्स बल्कि एटीट्यूड की वजह से फैंस का ध्यान खींचा। वीडियो में देखा जा सकता है कि, पलक तिवारी अभिनेता ईशान खट्टर को इग्नोर करती हुई नजर आईं। जिस तरह से उन्होंने ईशान को एटीट्यूड दिखाया वह फैंस को खास पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

फैंस ने किया एक्ट्रेस को ट्रोल
पलक तिवारी और ईशान खट्टर की इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'कैसे बिहेव कर रही है'। वहीं एक ने लिखा- 'पलक दिखावा करती नजर आती हैं, वो बिना किसी मेहनत के स्टार एटीट्यूड दिखाने लगती हैं'। एक ने कमेंट कि "इतना एटीट्यूड और जीरो मैनर्स... उसने ईशान को हैलो तक नहीं कहा"। इस तरह से कमेंट कर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
पलक तिवारी का वर्कफ्रंट
पलक तिवारी और ईशान खट्टर की वीडियो को इंस्टैंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वहीं पलक तिवारी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्होंने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।
लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं एक्ट्रेस
इसके अलावा पलक तिवारी अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें कई बार सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ स्पॉट किया जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इस बारे में उनके परिवार वालों को भी पता है। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications