कार में सैफ अली खान के बेटे के साथ बैठीं पलक तिवारी ने छिपाया मुंह तो यूजर्स ने कहा- मम्मी से डांट नहीं पड़ेगी

मुंबई। टीवी से घर-घर में लोकप्रिय हुईं श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी फोटो व लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो सॉन्ग बिजली को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पलक के इस गाने ने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया था। पलक तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने बोल्ड लुक के चलते फैंस के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन हाल ही में सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम खान के साथ कार में पलक तिवारी नजर आईं, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बन गई हैं।

Recommended Video

    Saif Ali khan के बेटे Ibrahim Ali Khan के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुईं Palak Tiwari | वनइंडिया हिंदी
    शुक्रवार की रात को डिनर डेट पर स्पॉट हुईं पलक तिवारी

    शुक्रवार की रात को डिनर डेट पर स्पॉट हुईं पलक तिवारी

    शुक्रवार की रात को पलक तिवारी को इब्राहिम अली खान के साथ एक ही कार में मुंबई में एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पलक और इब्राहिम साथ एक गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं।

    कार में मुस्कुराते हुए नजर आए इब्राहिम

    कार में मुस्कुराते हुए नजर आए इब्राहिम

    कैमरे को देख जहां इब्राहिम मुस्कुरा रहे हैं। वहीं पलक कैमरों को देख अपना मुंह छुपाती दिखाई दे रही हैं। पैपराजी विरय भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कहा जा रहा है कि दोनों शुक्रवार शाम को डिनर डेट पर पहुंचे थे।

    लोग जानने को बेताब की आखिर दोनों के बीच क्या चल रहा है?

    वहीं वीडियो में पलक की हरकत देख फैंस अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर पलक और इब्राहिम खान के बीच क्या चल रहा है। पलक और इब्राहिम के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

    यूजर्स ने कहा- मुंह छिपाने की क्या जरूरत

    यूजर्स ने कहा- मुंह छिपाने की क्या जरूरत

    एक यूजर ने लिखा कि इसमें मुंह छिपाने की क्या जरूरत थी। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि मुंह छिपा लिया है... अब मम्मी से डांट नहीं पड़ेगी। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुंह ऐसे छुपा रही है जैसे रेड पड़ी हो। वहीं एक दूसरे यूजर ने करीना कपूर को टारगेट करते हुए लिखा कि अब करीना सलाह देंगी इसको डेट मत करो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+