सोनाली बेंद्रे से शादी करना चाहते थे पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर, किडनैप करवाने के लिए थे तैयार
Sonali Bendre and Shoaib Akhtar: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे एक समय पर न सिर्फ अपनी चुलबुली एक्टिंग के लिए फेमस थीं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के बी दीवाने थें। हालांकि इतने सालों बाद भी सोनाली बेंद्रे का ग्लैमरस लुक आज भी बरकरार है। लोग आज भी सोनाली बेंद्रे की एक झलक पाने के लिए बेकरार नजर आते हैं।
सोनाली बेंद्रे पर फिदा थे शोएब अख्तर
सोनाली बेंद्रे ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में काम किया है। एक समय पर वह कैंसर से भी पीड़ित हो गई थीं लेकिन उन्होंने इस जंग को जीता और एक शानदार वापसी की। आपको बता दें कि सोनाली बेंद्रे की दिलकश अदाओं पर पाकिस्तान के फेमस गेंदबाज शोएब अख्तर भी फिदा हो चुके हैं।

सोनाली की खूबसूरती पर फिदा थे पाकिस्तानी बॉलर
जानकारी के अनुसार दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर भी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनील बेंद्रे के जबरदस्त फैन रह चुके हैं। वह उनकी अदाओं और खूबसूरती के दीवाने हुआ करते थे।
सोनाली बेंद्रे से शादी करना चाहते थे शोएब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार तो शोएब अख्तर ने एक इंटरव्यू में यहां तक कह दिया था कि अगर सोनाली उनके ऑफर को कुबूल नहीं करती हैं तो वो उन्हें किडनैप तक करवा सकते हैं। उन दिनों शोएब अख्तर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे की तारीफ करते नहीं थकते थे। शोएब अख्तर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे से शादी करना चाहते थे।
2002 में गोल्डी बहल से सोनाली ने की थी शादी
सोनाली बेंद्रे की खूबसूरती पर शोएब अख्तर के अलावा बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी भी फिदा थे। कहा जाता है कि सुनील शेट्टी के साथ तो सोनाली की शादी तक होने वाली थी लेकिन किसी कारण से नहीं हो पाई। सोनाली बेंद्रे और सुनील शेट्टी की जोड़ी भी लोगों को खूब पसंद थी। हालांकि बाद में सोनाली बेंद्रे ने साल 2002 में फिल्म निर्देशक गोल्डी बहल से शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications