दुल्हन बनीं हानिया आमिर! इस शख्स संग गुपचुप रचाई शादी, वीडियो देख बादशाह का टूटेगा दिल

Hania Aamir Wedding Video: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। केवल पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह दुल्हन बने नजर आईं।

बता दें कि, हानिया आमिर और बादशाह को कई बार साथ में देखा गया। जिसके बाद देश और विदेश में दोनों की डेटिंग को लेकर चर्चाएं होने लगी। हालांकि कपल ने हमेशा एक दूसरे को खास दोस्त ही बताया है। अब इस बीच हानिया की एक शादी की वीडियो सामने आई है जिसे देख फैंस कंफ्यूज हो गए।

Hania Aamir

इस वीडियो में हानिया आमिर दुल्हन के अवतार में काफी सुंदर लग रही हैं। वहीं दूल्हे राजा के साथ हानिया ने कई सारे कपल पोज दिए। वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या हानिया ने बादशाह को छोड़ किसी और से चोरी छुपे शादी कर ली है। वहीं कुछ फैंस इस जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें, जिसके साथ हनिया की वेडिंग फोटोज सामने आई हैं वो कोई और नहीं बल्कि जेवियर एजाज हैं। दोनों का वेडिंग वीडियो काफी चर्चा में हैं। ऐसे में कुछ लोग जानना चाहते हैं कि हानिया ने गुपचुप शादी क्यों कर ली। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस ने शादी कर ली है तो ये सच नहीं है। जानकारी के मुताबिक, उनका ये वीडियो ब्राइडल कैंपेन के प्रमोशन के लिए शेयर किया गया है।

पाकिस्तान की खूबसूरत एक्ट्रेस हानिया आमिर की इंडिया में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन वह तब और ज्यादा चर्चा में आ गई जब उनका नाम सिंगर-रैपर बादशाह से जुड़ने लगा। दुबई में दोनों एक बार साथ में मस्ती करते हुए नजर आए थे जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। यही नहीं दोनों अक्सर मस्ती करते हुए अपनी फोटोज-वीडियो शेयर करते रहते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं हालांकि कपल ने अब तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+