पाकिस्तान के यूट्यूबर ने काचा बादाम की नकल कर बनाया रमजान-रमजान, हो रहा ट्रोल
मुंबई, 9 अप्रैल: बंगाल के एक मूंगफली बेचने वाले का गाया काचा बादाम काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ है। सोशल मीडिया पर इसको काफी ज्यादा पसंद किया गया है। ऐसे में पाकिस्तान के मशहूर यूट्यूबर यासिर सोहरावर्दी ने भी इसी तर्ज पर गाना बना दिया है, जो रिलीज होते ही वायरल हो गया है। हालांकि इसके लिए यासिर की तारीफ कम हो रही है और उनको ट्रोल ज्यादा किया जा रहा है।

काचा बादाम की तर्ज पर रमजान रमजान
यासिर सोहरावर्दी ने अपना गाना गुरुवार (7 अप्रैल) को रिलीज किया है। जिसमें वो काचा बादाम की तर्ज पर 'रमजान रमजान आया रमजान रमजान, रोजा रखूं मैं तो रोजा रखूंगा' गा रहे हैं। रिलीज होने के दो दिन के भीतर ही इस पर ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत से भी कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।

सोशल यूजर्स ने उड़ाया मजाक
यासिर के इस गाने का सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ रहा है। कई लोगों ने उनको ट्रोल करते हुए कहा है कि काचा बादाम की बीट चोरी करके क्या आपको लग रहा है कि किसी को पता नहीं चलेगा। कई यूजर्स ने तो इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कह दिया है।
लोग बोले- ये काचा बादाम का हलाल वर्जन
काचा बादाम से पश्चिम बंगाल के मूंगफली विक्रेता भुबन बड्याकर रातों-रात सोशल मीडिया पर सनसनी बन गए थे। अब ये पाकिस्तान में भी पहुंच गया है। काचा बादाम का पाकिस्तान में चल रहा ये 'रमजान वर्जन' वायरल तो हो रहा है लेकिन इसे गाने के लिए यासिर सोहरवर्दी को ट्रोल भी किया जा रहा है। यासिर ने इसे गुरुवार को YouTube पर जारी किया गया था और तब से इसे 38,000 से अधिक लोगों ने देखा है।












Click it and Unblock the Notifications