पाकिस्तान ने बैन किए लता मंगेशकर और कई भारतीय सिंगर्स के गाने, भारतीयों ने PAK को कहा- 'खिसियानी बिल्ली'

Indian Singers Banned In Pakistan: बॉलीवुड की फिल्मों में लंबे समय से पाकिस्तान का योगदान रहा है। कई पाकिस्तानी सिंगर्स ने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी मधुर आवाज देकर इसमें चार चांद लगाए हैं। इन सिंगर्स में आतिफ असलम, राहत फतह अली खान, नुसरत फतेह अली खान का नाम शामिल है।

भारतीय म्यूजिक के दीवाने हैं पाकिस्तानी
वहीं अब पहलगाम हमले के बाद सभी पाकिस्तानी एक्टर्स के साथ साथ सिंगर्स पर भी भारत में बैन लगा दिया गया है। वहीं इसी के जवाब में पाकिस्तानी ने भी भारतीय सिंगर्स पर बैन लगा दिया है। आपको बता दें कि पाकिस्तानी लोग न सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों को पसंद करते हैं बल्कि भारतीय म्यूजिक के भी दीवाने हैं।

Indian Singers Banned In Pakistan

पाकिस्तानी एफएम रेडियो स्टेशनों पर बैन हुए भारतीय गाने

रोमांटिक ट्रैक से लेकर डांस नंबर तक, अलग-अलग शैलियों के भारतीय गाने पाकिस्तान के लोगों के मनोरंजन का जरिया रहे हैं। हालांकि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इन सबके बीच, पाकिस्तानी एफएम रेडियो स्टेशनों ने अब भारतीय गानों पर रोक लगा दी है।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने उठाया बड़ा कदम

-खबर है कि पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने इस कदम को देशभक्ति बतायाहै। पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (पीबीए) ने घोषणा की है कि तत्काल प्रभाव से देशभर के एफएम स्टेशनों से सभी भारतीय संगीत हटा दिए जाएंगे।

-पीटीआई के मुताबिक पीबीए के महासचिव शकील मसूद ने इस फैसले की पुष्टि की है। ऐसे में अब पाकिस्तान में लता मंगेशकर, अरिजीत सिंह, सोनू निगम, श्रेया घोषाल जैसे सिंगर्स के गानों पर रोक लगा दी गई है।

-पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ता तरार ने इस कदम की तारीफ करते हुए इसे कठिन समय में एकता का एक शक्तिशाली संदेश बताया है। उन्होंने कहा है- पीबीए का देशभक्तिपूर्ण इशारा काबिले तारीफ है और ये पूरे देश की सामूहिक भावना को दिखाता है। उन्होंने कहा है- हम सभी ऐसे कठिन समय में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने और मूल मूल्यों का समर्थन करने के लिए एकजुट हैं।

भारत में बैन हुए 'पाकिस्तानी'

आपको बता दें कि ये कदम भारत में पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगाए जाने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार डॉन न्यूज, समा टीवी, एआरवाई न्यूज और जियो न्यूज जैसे प्रमुख आउटलेट्स सहित 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भारत में बैन कर दिया गया है।

यूट्यूब से हटाए गए पाकिस्तानी चैनल

एएनआई की खबर के अनुसार गृह मंत्रालय के कहने पर भारत सरकार ने दुखद पहलगाम आतंकवादी घटना को ध्यान में रखते हुए भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से सेंसेटिव कंटेंट, झूठे और भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए डॉन न्यूज, समा टीवी, एआरवाई न्यूज और जियो न्यूज सहित 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

भारत में बैन हुए पाकिस्तानी स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट

भारत में ये बैन केवल यूट्यूब चैनलों तक ही सीमित नहीं हैं। कई पाकिस्तानी हस्तियों के इंस्टाग्राम प्रोफाइल अब भारत में दिखाई नहीं दे रहे हैं। हानिया आमिर और माहिरा खान जैसे फेमस स्टार्स सबसे पहले गायब होने वालों में से थे। अब उनके प्रोफाइल भारतीय दर्शकों के लिए 'अनुपलब्ध' दिखाई दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+