Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

OTT Recommendation: वीकेंड में 'क्या देखें' वाले प्रश्न से मिल जाएगा छुटकारा, देखें ये फिल्में और सीरीज

OTT Recommendation: शनिवार आ गया है, वीकेंड की भी शुरुआत हो गई है। ऐसे में कुछ लोग पार्टी करते हैं, तो कुछ घर में ही क्वालिटी टाइम बिताते हैं। एक और श्रेणी है जो घर में रहकर अच्छा कॉन्टेंट देखना चाहता है। यानी की अच्छी फिल्में, सीरीज और डॉक्यूमेंट्री। उनकी सबसे बड़ी समस्या ये रहती है कि आखिर वो देखें क्या। कई लोग घर में टीवी चालू कर के ओटीटी प्लेटफॉर्म खोलते हैं।

इसके बाद अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म को खंगालते हैं, लेकिन समझ कुछ नहीं आता है। आखिर देखें क्या? आपकी इसी परेशानी को अब हम सुलझाएंगे। हम आपको इस रिपोर्ट में इस हफ्ते ओटीटी पर मौजूद कुछ अच्छी फिल्म और सीरीज के बारे में बताते हैं। जिन्हें आप देख सकते हैं।

OTT Recommendation

सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव
सुपरबॉयज़ ऑफ़ मालेगांव 2024 में रिली हुई है। इसे रीमा कागती ने डायरेक्ट और वरुण ग्रोवर लिखा है। फिल्म 2008 की डॉक्यूमेंट्री सुपरमैन ऑफ मालेगांव से प्रेरित है। यह मालेगांव के छोटे शहर में नासिर शेख और अन्य शौकिया फिल्ममेकर्स की कहानी है। जिसे देखना आपके लिए एक ट्रीट हो साबितो हो सकती है। इस फिल्म को अगर इस साल की बेहतरीन फिल्म की लिस्ट में टॉप पर रखा गया है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

स्टोलन
अभिषेक बनर्जी की ये फिल्म 2018 में असम में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है। जिसमें दो युवकों को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। फिल्म को करण तेजपाल ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म प्राइम वीडियो में रिलीज हुई है। इसे आप इस हफ्ते देख सकते हैं।

आमरन
ये एक्शन वॉर फिल्म है।फिल्म में शिवकार्तिकेयन मेजर मुकुंद वरदराजन के रूप में हैं, साथ ही साई पल्लवी, भुवन अरोड़ा और राहुल बोस हैं। यह शिव अरूर और राहुल सिंह की पुस्तक श्रृंखला इंडियाज मोस्ट फियरलेसः ट्रू स्टोरीज ऑफ मॉडर्न मिलिट्री हीरोज पर बेस्ड है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। अगर आपने नहीं देखा है तो इसे आप इस वीकेंड देख सकते हैं।

राणा नायडू
राणा नायडू का दूसरा सीजन भी आ गया है। इसमें सुरवीन चावला, राणा दग्गुबाती लीड रोल में हैं। अगर आपने इस सीरीज को नहीं देखा है तो इसे देख सकते हैं।

डाउनफॉल द केस अगेंस्ट बोइंग
ये एक डॉक्यूमेंट्री है, जो कंपनी बोइंग की पोल खोलती है। जिसका निर्देशन रोरी कैनेडी ने किया है। यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग के इतिहास की उन घटनाओं को दुनिया के सामने पेश करती है। जिनके कारण कम समय में दो 737 MAX विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इस फिल्म में हादसे के बाद जो जांच हुई थी, उन्हें भी इसमें शामिल किया गया था। ये डॉक्यूमेंट्री दो बोइंग 737 मैक्स विमानों की दुर्घटनाओं की जांच करती है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

कॉस्टो
यह फिल्म गोवा के एक कस्टम अधिकारी, कोस्टाओ फर्नांडीस के जीवन पर आधारित है। जिसका निर्देशन सेजल शाह ने किया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, प्रिया बापट, किशोर, हुसैन दलाल और माहिका शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे आप Zee5 पर देख सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+