Oscars: 'मैन इन ब्लैक' वाले विल स्मिथ कितनी अच्छी फिल्म बना लें, पर ऑस्कर में नहीं हो पाएंगे शामिल; क्यों?
Oscars Award Ceremony Controversy: साल 2022 और ऑस्कर अवॉर्ड। इस सेरेमनी को अगर सब भूल जाएं। तब भी हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ इसे नहीं भूल पाएंगे। 94वी ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी 27 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुई थी। इस सेरेमनी को कॉमेडियन क्रिस रॉक होस्ट कर रहे थे। इस दौरान मच से क्रिस ने विल की पत्नी जेडा पिंकेट का मजाक उड़ाया।
क्रिस का मजाक सुन विल नाराज हो गए। इतने में ही नाखुश विल ने मंच पर चढ़कर क्रिस को जोरदार थप्पड़ मार दिया। ये पूरा वाक्या लाइव ब्रॉडकास्ट भी हुआ। इतना ही नहीं विल ने क्रिस को ये भी कहा था कि अगली बार मेरी पत्नी का नाम जुबान पर मत लाना।

दरअसल, क्रिस ने जेडा के गंजेपन पर जोक किया था। जबकि उन्होंने अपनी बीमारी की वजह से बाल कटवाए थे। वो उस दौरान एलोपीशिया बीमारी से जूझ रही थी। इसमें सिर के कुछ-कुछ जगह से बाल गायब हो जाते हैं। इसके थप्पड़ कांड के बाद विल को काफी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा था। बाद में एकेडमी मोशन ऑफ पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (ऑस्कर) ने विल पर बैन लगा दिया था। ऑस्कर से विल को अगले 10 साल के लिए बैन कर दिया गया है। विल 2032 तक इस अवॉर्ड का हिस्सा नहीं बना सकते हैं। हालांकि ऑस्कर के फैसले का विल ने भी सम्मान किया था।
बता दें, ऑस्कर 2025 का आगाज होने में महज कुछ घंटे बचे हुए हैं। हर कोई इस सेरेमनी के शुरू होने का इंतजार कर रहा है। भारत में इसे 3 मार्च की सुबह 05:30 बजे से लाइव देख पाएंगे। हालांकि इस इवेंट की शुरुआत 2 मार्च की रात 8 बजे होगी। ये अमेरिकी समय के अनुसार है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। अगर आपके पास इसका प्रीमियम मेंबरशिप है। टीवी पर आप इसे स्टार मूवीज़ चैनल पर लाइव देख सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications