क्या Oscar की फाइनल लिस्ट के लिए शॉर्टलिस्टेड हो गई है 'कश्मीर फाइल्स, RRR', जानें क्यों हो रहा है कंफ्यूजन

Oscar Nominations 2023: आधिकारिक ऑस्कर नामांकन की घोषणा 24 जनवरी 2023 को की जाएगी। ये फाइनल लिस्ट होगी, जिसमें फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए चुना जाएगा।

oscar 2023

Oscar Nominations: ऑस्कर्स 2023 के लिए भारत की चार फिल्में द कश्मीर फाइल्स, कांतारा, RRR, गंगूबाई काठियावाड़ी नामांकन के लिए योग्य हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में कंफ्यूजन हो गया। कई लोगों को लग रहा है कि ये फिल्म ऑस्कर्स 2023 के फाइनल लिस्ट के लिए शॉर्टलिस्टेड हो गई है। लेकिन असल में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने उन फिल्मों की लिस्ट जारी की है, जो ऑस्कर 2023 में नामांकन के लिए पात्र हैं। द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में सीधे तौर पर ये लिखा कि 'ऑस्कर्स 2023 में द कश्मीर फाइल्स शॉर्टलिस्ट' हो गई है। हालांकि ये फिल्म रेस में बनी हुई जरूर है लेकिन फाइनल लिस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं हुई है। आइए जानें क्या है सारा कंफ्यूजन और ये फिल्म किस लिस्ट में शामिल है।

ऑस्कर की 'रिमाइंडर' लिस्ट में शामिल हुई हैं भारत की ये फिल्में

ऑस्कर की 'रिमाइंडर' लिस्ट में शामिल हुई हैं भारत की ये फिल्में

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR,द कश्मीर फाइल्स, कांतारा, गंगूबाई काठियावाड़ी' ने 2023 की रिमाइंडर लिस्ट यानी एलिजिबिलिटी लिस्ट में जगह बनाई है। ये चारों फिल्म फिलहाल भारत की ओर से ऑस्कर के फाइनल तौर पर लिस्टेड नहीं हुई है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने ऑस्कर 2023 के लिए क्वालीफाई 301 फीचर फिल्मों की शेष सूची जारी की है। अब ये अलग बात है कि हो सकता है कि इन चोरों फिल्म में से कोई भी फिल्म ऑस्कर की फाइनल लिस्ट में अपनी जगह बना सकती है।

भारत की ये फिल्म ऑस्कर के लिए हुई शॉर्टलिस्ट

भारत की ये फिल्म ऑस्कर के लिए हुई शॉर्टलिस्ट

आपको बता दें कि भारत की ओर से अभी बस एक फिल्म ऑस्कर के लिए इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगिरी में शॉर्टलिस्ट हुई है, वो है पान नलिन की गुजराती फिल्म छेल्लो शो (लास्ट फिल्म शो)। यही बस एक भारतीय फिल्म है जो भारत की आधिकारिक और फाइनल ऑस्कर लिस्ट के लिए घोषित की गई है। इसकी अनाउंनसमेंट पहले ही कर दी गई थी। इसके अलावा सूची में भारतीय फिल्में 'मैं वसंतराव' और 'तुझ्या साथी कहिही', आर माधवन की 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट', 'इराविन निझल' और कन्नड़ फिल्म 'विक्रांत रोना' भी शामिल हैं।

जानिए क्या होता है एलिजिबिलिटी लिस्ट ?

जानिए क्या होता है एलिजिबिलिटी लिस्ट ?

9 जनवरी 2023 को एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए एलिजीबल 301 फिल्मों की लिस्ट जारी की गई है। इन एलिजीबल 301 फीचर फिल्मों की सूची में भारतीय फिल्म कांतारा, द कश्मीर फाइल्स, आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी शामिल है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर एलिजिबिलिटी लिस्ट या रिमाइंडर लिस्ट क्या है। तो बता दें कि रिमाइंडर लिस्ट/एलिजिबिलिटी लिस्ट में ऐसी फिल्में शामिल होती हैं, जो आधिकारिक तौर पर ऑस्कर के हर कैटेगेरी में प्रतिस्पर्धा कर सकती हैं। ऐसी फिल्में जो ऑस्कर के सभी मापदंडों की पूरा कर आगे जाने की योग्य है। लेकिन सिर्फ रिमाइंडर लिस्ट/एलिजिबिलिटी लिस्ट में शामिल होने से यह गारंटी नहीं मिलती है कि फिल्म 24 जनवरी को घोषित होने वाले अकादमी पुरस्कारों ऑस्कर के फाइनल नॉमिनेशन के लिए आगे बढ़ेगी।

क्यों हुआ सारा कंफ्यूजन?

क्यों हुआ सारा कंफ्यूजन?

ये सारा कंफ्यूजन उस वक्त शुरू हुआ, जब द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ऑस्कर की एलिजिबिलिटी लिस्ट को लेकर ट्वीट किया। विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, ''बिग अनाउंसमेंट, द कश्मीर फाइल्स द एकेडमी की फर्स्ट लिस्ट में ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई है। ये भारत की 5 फिल्मों में से एक है। मैं सभी को बधाई देता हूं।'' अपने दूसरे ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री लिखते हैं, ''पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, अनुपम खेर सभी बेस्ट एक्टर कैटेगिरी में शॉर्टलिस्ट हुए हैं। ये बस शुरूआत है। रास्ता लंबा है। सभी को ब्लेस करें।'' विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट के नीचे कई ट्विटर यूजर ने कमेंट कर इस लिस्ट को लेकर मीडिया रिपोर्ट शेयर की है।

फैंस हुए मिसलीड

फैंस हुए मिसलीड

विवेक अग्निहोत्री के अलावा कांतारा फिल्म एक्टर ऋषभ शेट्टी ने कहा, उनकी फिल्म ने ऑस्कर्स में दो कैटिगरी में क्वॉलिफाई किया है। इन दोनों फिल्ममेक की बातों से फैंस मिसलीड हुए हैं। बता दें कि 95th एकेडमी अवॉर्ड्स ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन की वोटिंग 12-17 जनवरी तक होगी। जिसकी घोषणा 24 जनवरी 2023 को की जाएगी। इसी दिन पता चलेगा कौन-कौन सी फिल्म ऑस्कर के लिए फाइनली सेलेक्ट हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+