Oscars 2023: अमेरिका के लिए रवाना हुईं दीपिका पादुकोण, जानिए कब और कैसे देखें ऑस्कर अवॉर्ड्स
Deepika Padukone In Oscars 2023: दीपिका पादुकोण को ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में देखने के लिए लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं। जानें आप किस तरह से घर बैठकर इस शो का मजा ले सकते हैं।

Deepika Padukone In Oscars 2023: ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा की जा चुकी है। आगामी 13 मार्च 2023 को ये अकादमी अवॉर्ड्स आयोजित होने वाला है। अब इस शो में केवल दो ही दिन बाकी हैं। इस साल ये अवॉर्ड शो इंडिया के लिए भी बहुत खास है। वहीं खबर है कि 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में दीपिका पादुकोण को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल वह इस शो में प्रेजेंटर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। ऐसे में दीपिका पादुकोण अब मुंबई से अमेरिका के लिए रवाना हो गई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया है।

अमेरिका रवाना हुईं दीपिका पादुकोण
मुंबई एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण को देखते ही उनके फैंस काफी एक्साइटिड हो गए थे। लोग दीपिका पादुकोण को ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि साउथ के फेमस डायरेक्टर एस एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' भी ऑस्कर 2023 की रेस में शामिल है।
ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आएंगी दीपिका
वहीं इस अवॉर्ड शो में प्रेजेंटर की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी अब लॉस एंजलिस के लिए रवाना हो चुकी हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर वह एकदम सिंपल लुक में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ढीली ढाली ब्लू डेनिम और ब्लैक कलर की शर्ट कैरी की हुई थी।

दीपिका को सी ऑफ करने आए थे रणवीर सिंह
पति रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका को खुद एयरपोर्ट पर सी ऑफ करने आए थे। हालांकि रणवीर सिंह गाड़ी से बाहर नहीं निकले। मगर उन्हें गाड़ी में पैपराजी ने स्पॉट किया। वहीं दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट पर मुस्कुराते हुए पैपराजी को जमकर पोज भी दिए।

फिल्म 'आरआरआर' भी नॉमिनेशन में शामिल
जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस बार ऑस्कर सेरेमनी की प्रेजेंटर हैं। वहीं 'नाटू नाटू' के सिंगर राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ऑस्कर सेरेमनी के स्टेज पर लाइव परफॉर्म करेंगे। फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने को ऑस्कर्स की 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है। वहीं फिल्म 'छेल्लो शो' के अलावा भारत से दो डॉक्युमेंट्री-'ऑल डैट ब्रीथ्स' और 'द एलिफेंट विस्पर्स' भी नॉमिनेटेड हैं।

कब और कैसे देखें ऑस्कर 2023
अमेरिका के समय के अनुसार ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी 12 मार्च 2023 रात 8 बजे प्रसारित होगा लेकिन भारत के समय अनुसार ये शो 13 मार्च 2023 को सुबह 5 बजे देखा जा सकेगा। ऑस्कर रेड कारपेट प्रेस शो अमेरिका में शाम 6.30 बजे से शुरू होगा जो कि भाकत में 13 मार्च की सुबह 4.30 बजे देखा जा सकेगा। दर्शक ऑस्कर अवॉर्ड्स को Oscars.org के साथ-साथ यूट्यूब, टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आसानी से देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications